01:43 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, विटेल लावेस।
01:35 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत के लिए इस मैच से अंशुल कंबोज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। कंबोज को चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था और उन्हें अब प्लेइंग-11 में भी लिया गया है। गिल ने बताया कि इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज भी खेल रहे हैं।
01:12 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें
रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी इस सीरीज में उपयोगी पारियां खेलने का मौका मिला। लेकिन अब तक केवल चार भारतीय बल्लेबाजों को ही बल्लेबाजी का मौका मिला है। केएल राहुल, नमन धीर और जडेजा ने अभी तक बल्लेबाजी नहीं की है। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी आक्रमण है। प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) में चोट के कारण अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है।
01:11 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को विकेट के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष
भारत को बीच के ओवरों में भी विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुलदीप यादव को अन्य गेंदबाजों से ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा है। जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पिछले आठ मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। गिल बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का 2024 से घरेलू वनडे मैचों में औसत 79.3 है और इस सीरीज में वह पहले ही एक शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। गिल की नाबाद 223 रन की पारी की मदद से भारत ने पिछले मैच में रिकॉर्ड 406 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
01:07 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: जडेजा पर रहेगा फोकस
पहले दो मैच में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपनी गेंदबाजी की गुत्थी सुलझानी होगी। वहीं, अनुभवी रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। भारत ने सीरीज में दबदबा बनाए रखा है, लेकिन उनके प्रदर्शन के बजाय चर्चा पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल होने पर केंद्रित रही है, क्योंकि पिछले वनडे में 800 से अधिक रन बने थे।
01:04 PM, 03-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; कंबोज का डेब्यू
Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 3rd ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है और अब टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।