फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After the women's team the Indian men's cricket team also wins gold medal at Asian Games beat Pakistan
IND Inning
48/2 (13.3 ov)
Rohit Sharma 30(46)*
Ruturaj Gaikwad 16 (28)
IND elected to bat

क्रिकेट में डबल गोल्ड: महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी जीता स्वर्ण पदक, एशियन गेम्स में भारत का 'क्लीन स्वीप'

Sat, 03 Oct 2026 02:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Oct 2026 02:26 PM IST
सार

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया है। पुरुषों से पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी एशियाड में गोल्ड जीता था। इस तरह भारत ने क्रिकेट स्पर्धा में डबल गोल्ड हासिल किया।

विज्ञापन
After the women's team the Indian men's cricket team also wins gold medal at Asian Games beat Pakistan
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

एशियन गेम्स की क्रिकेट स्पर्धा में भारत को दोहरी सफलता मिली है। पहले हरमनप्रीत कौर की महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और अब श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पुरुष टीम ने पाकिस्तान को मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत को इस तरह एशियाड में क्रिकेट स्पर्धा में डबल गोल्ड मिला और दोनों टीमें अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल रहीं। 
विज्ञापन

After the women's team the Indian men's cricket team also wins gold medal at Asian Games beat Pakistan
भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीता है। पिछली बार 2023 हांगझोउ में भी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण जीता था। वहीं, क्रिकेट में भारत ने दोनों स्वर्ण अपने नाम किए। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट टीम ने 2023 हांगझोउ में भी स्वर्ण जीता था। क्रिकेट में भारत लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टीम ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था
भारतीय महिला टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया था। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी। भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों का प्रदर्शन भी जोरदार रहा। भारतीय टीम शुरुआत से ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और टीम ने अपना दबदबा जारी रखा था।
विज्ञापन

After the women's team the Indian men's cricket team also wins gold medal at Asian Games beat Pakistan
भारत ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : ANI
पुरुषों ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण जीत लिया। भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए थे। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल था। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

आखिरी ओवर तक बरकरार रहा रोमांच
पाकिस्तान का 17 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 160 रन था। उन्हें आखिरी 18 गेंद में 52 रन की जरूरत थी। तब हसन नवाज  और अब्दुल समद क्रीज पर थे। सुंदर ने 18वें ओवर में केवल आठ रन दिए और अब्दुल समद का विकेट लिए। आखिरी 18 गेंद में पाकिस्तान को 44 रन बनाने थे। नवाज 80 रन और साद मसूद छह रन बनाकर क्रीज पर थे। 19वां ओवर बुमराह ने किया। उन्होंने केवल 11 रन दिए। इस तरह आखिरी छह गेंद में पाकिस्तान को 33 रन की दरकार थी। शिवम दुबे गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने हसन नवाज और पाकिस्तान को केवल 13 रन बनाने दिए। आखिरी गेंद पर नवाज आउट भी हुए। नवाज शतक से चूक गए। वह 51 गेंद में 96 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed