फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB did not like Dhoni's praise, rebuked his legendary cricketer saqlain mushtaq

पीसीबी को रास नहीं आई धोनी की तारीफ, अपने दिग्गज क्रिकेटर को लगाई फटकार

Wed, 26 Aug 2020 01:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 26 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
PCB did not like Dhoni's praise, rebuked his legendary cricketer saqlain mushtaq
सकलैन मुश्ताक - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट स्पिनर सकलेन मुश्ताक द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी की सराहना करने वाली वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को रास नहीं आई। यही कारण है कि पीसीबी ने इसे लेकर उन्हें हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार पीसीबी ने सकलेन को याद दिलाया कि वह बोर्ड के कर्मचारी हैं और यूट्यूब पर वीडियो नहीं डाल सकते। दरअसल सकलेन ने हाल में संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो डाला था।

विज्ञापन


सूत्र ने बताया, ‘पीसीबी धोनी की सराहना के लिए सकलेन से खुश नहीं है और भारतीय क्रिकेट के मामलों में संभावित हस्तक्षेप से भी नहीं, जब उन्होंने धोनी को विदाई मैच नहीं देने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की।’ 
विज्ञापन


अतीत में भी पीसीबी दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के कारण राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट या खिलाड़ियों पर प्रतिक्रिया देने से बचने की सलाह दे चुका है। सूत्र ने कहा कि सकलेन के वीडियो डालने के बाद पीसीबी ने हाई परफोर्मेंस केंद्र और प्रांतीय टीमों के सभी अन्य कोचों को इस तरह के कदम से बचने को कहा है। बता दें कि सकलेन पीसीबी के हाई परफोर्मेंस केंद्र में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed