फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB decided to amicably part ways with foreign coaches Mickey Arthur Grant Bradburn and Andrew Puttick

Pakistan Cricket: मिकी आर्थर को पीसीबी ने किया बर्खास्त, दो विदेशी कोच भी हटाए गए, जानें कारण

Tue, 09 Jan 2024 02:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Tue, 09 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

मिकी आर्थर एशिया कप और विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर थे। अब उनकी जगह इस पद पर मोहम्मद हफीज हैं। वह टीम में मुख्य कोच की भी भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
PCB decided to amicably part ways with foreign coaches Mickey Arthur Grant Bradburn and Andrew Puttick
मिकी आर्थर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वनडे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में काफी बदलाव किया है। उसने कप्तान से लेकर कोच तक बदल दिए। इसी क्रम में पीसीबी ने अपने विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक से अलग होने का फैसला किया है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर तीनों के साथ अंतिम समझौते पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


एशिया कप और विश्व कप के दौरान पाकिस्तान टीम प्रबंधन का हिस्सा रहे इन तीनों ने भारत से लाहौर लौटने के बाद छुट्टियां लेने का फैसला किया था। उन्हें सूचित किया गया है कि अब राष्ट्रीय टीम को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। मिकी आर्थर एशिया कप और विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर थे। अब उनकी जगह इस पद पर मोहम्मद हफीज हैं। वह टीम में मुख्य कोच की भी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह अनुबंध से मुक्त करने का लिया गया निर्णय
मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक को बताया गया कि पीसीबी ने फैसला किया है कि वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में काम करेंगे। हालांकि, इन तीनों के अनुबंध में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है जो उन्हें एनसीए में स्थायी रूप से काम करने के लिए मजबूर करने का अधिकार देता हो। उन्होंने पाकिस्तान टीम के साथ काम करने के लिए साइन किया था। पीसीबी के अधिकारी ने कहा, "मिकी आर्थर पहले से ही डर्बीशायर के साथ हैं। पुटिक और ब्रैडबर्न को नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं, इसलिए कुछ विचार-विमर्श के बाद मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त करने और उन्हें उनके अनुबंध से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को मुआवजा देगा पीसीबी
पीसीबी के अधिकारी ने यह भी बताया कि बोर्ड तीनों को मुआवजे के तौर पर कुछ महीनों का वेतन देगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बल्लेबाजी कोच पुटिक ने अनुबंध स्वीकार करने से पहले पीसीबी को अफगानिस्तान के साथ अपने नए कार्यभार के बारे में सूचित किया था। इसी तरह ब्रैडबर्न ने भी पीसीबी को बताया है कि इंग्लिश काउंटी टीम ग्लेमोर्गन उन्हें अपना मुख्य कोच बनाना चाहती है।


मोहम्मद हफीज के नए टीम निदेशक और कोच होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम का 3-0 से सफाया हो गया। आर्थर, पुटिक और ब्रैडबर्न सभी को पीसीबी द्वारा पिछले साल अप्रैल-मई में क्रिकेट प्रबंधन समिति के अंतिम अध्यक्ष नजम सेठी के कार्यकाल के दौरान नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed