फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chief Ramiz Raja to Pakistan players says Blank cheque ready if Pakistan team beat India in T20 World Cup

PCB अध्यक्ष का फरमान: रमीज राजा बोले- भारत को टी-20 विश्व कप में हराया तो मिलेगा ब्लैंक चेक, बीसीसीआई को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 07 Oct 2021 11:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Oct 2021 11:53 PM IST
सार

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के दो दौरे रद्द होने के बाद पीसीबी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इससे परेशान रमीज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को लेकर भी बड़ी बात कही।

विज्ञापन
PCB Chief Ramiz Raja to Pakistan players says Blank cheque ready if Pakistan team beat India in T20 World Cup
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने माइंड गेम शुरू कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने अपने खिलाड़ियों के लिए नया फरमान जारी किया है। टी-20 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को करेगा। इसको लेकर रमीज ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि अगर वह भारत को हरा देते हैं, तो सभी को ब्लैंक चेक दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


रमीज ने क्या कहा?
रमीज ने आईपीसी की एक बैठक में ये बात कही। रमीज ने बताया कि एक बड़े निवेशक ने मुझे कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वह ब्लैंक चेक देंगे। हालांकि, यह सिर्फ उस हालत में होगा, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी विश्व कप में भारतीय टीम को हराएगी।
विज्ञापन


रिकॉर्ड में भारत-पाकिस्तान
रिकॉर्ड को देखा जाए तो पाकिस्तान टीम वनडे या टी-20 विश्व कप में कभी भारतीय टीम को नहीं हरा पाई है। पाकिस्तान और भारत के बीच दोनों फॉर्मेट मिलाकर विश्व कप में सात मुकाबले हुए हैं। इसमें सभी मैच भारत ने जीते हैं। टी-20 विश्व कप में दोनों कुल पांच बार आमने सामने आ चुके हैं। इसमें पांचों मुकाबले भारत ने जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दौरे रद्द होने से परेशान पाकिस्तान
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के दो दौरे रद्द होने के बाद पीसीबी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इससे परेशान रमीज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा- पाकिस्तान बोर्ड फंडिंग के लिए पूरी तरह से आईसीसी पर निर्भर है। हालांकि, अब पाकिस्तान बोर्ड को खुद कुछ करना होगा। बोर्ड 50 फीसदी आईसीसी की फंडिंग पर चलता है। वहीं, काउंसिल को 90 फीसदी फंडिंग बीसीसीआई करता है।


बीसीसीआई को लेकर क्या कहा?
रमीज ने कहा- ऐसे में मुझे डर है कि अगर भारत ने आईसीसी को फंड देना बंद कर दिया तो हमारा बोर्ड लड़खड़ा जाएगा। मैं पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। अगर हमारी क्रिकेट अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो हमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीम झूठे वादे नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed