फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB chief Ehsan Mani hints at Pakistan giving up Asia Cup hosting rights

पाकिस्तान छोड़ सकता है एशिया कप की मेजबानी, PCB अध्यक्ष एहसान मनी ने दिए संकेत

Wed, 19 Feb 2020 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 19 Feb 2020 06:31 PM IST
सार

  • पाक एशिया कप की मेजबानी के लिए किसी तटस्थ स्थल का इंतजाम करे
  • एसीसी की बैठक में होगा एशिया कप की मेजबानी का फैसला
  • पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी का संकेत कुछ और

विज्ञापन
PCB chief Ehsan Mani hints at Pakistan giving up Asia Cup hosting rights
एहसान मनी, पीसीबी अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख एहसान मनी ने बुधवार को संकेत दिया कि शायद देश इस साल एशिया कप टी-20 टूर्नमेंट के लिए अपने मेजबानी अधिकार छोड़ सकता है। 

विज्ञापन


नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग ट्रोफी लांच के मौके पर बात करते हुए मनी ने कहा कि एशिया कप के स्थल पर फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में सभी शेयरधारकों की राय के हिसाब से किया जाएगा।
विज्ञापन


मनी ने कहा, 'हमें सुनिश्चित करना होगा कि असोसिएट सदस्यों की कमाई प्रभावित नहीं हो। यह पूर्ण सदस्यों के बारे में नहीं है बल्कि असोसिएट सदस्यों के बारे में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीसी को मार्च के पहले हफ्ते में मिलना है और मनी ने कहा कि इसमें एशिया कप के स्थलों और अन्य जानकारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। भारत ने टूर्नमेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था और तटस्थ स्थल पर मैच खेलने की बात कही थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि भारतीय टीम किसी भी कीमत पर पाकिस्तान क्रिकेट खेलने नहीं जाएगी। पाकिस्तान को अगर एशिया कप आयोजित कराना है तो वे किसी तटस्थ स्थल का इंतजाम करे। भारत ने साल 2018 में भी ऐसा ही किया था। 

बता दें कि भारत ने 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है जबकि उसने राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों के कारण 2007 से पाकिस्तान के साथ पूर्ण द्विपक्षीय द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। पाकिस्तान ने सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने के लिए 2012 में भारत का दौरा किया था।

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने यह भी संकेत दिया कि अगर पाकिस्तान घर में पूर्ण टूर्नामेंट आयोजित नहीं कर सकता है तो वह अपने मेजबानी अधिकारों को वापस लेने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed