फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB charges Umar Akmal for breaching anti-corruption code 

उमर अकमल पर गिरी गाज, लग सकता है आजीवन प्रतिबंध, PCB ने लगाए आरोप

Sat, 21 Mar 2020 08:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 21 Mar 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
PCB charges Umar Akmal for breaching anti-corruption code 
उमर अकमल - फोटो : social media

पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज उमर अकमल बुरी तरह फंस गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एंटी करप्शन कोड ने शुक्रवार को उन पर भ्रष्टाचार विरोधी संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अकमल पर अनुच्छेद 2.4.4 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है, जो भ्रष्ट दृष्टिकोणों का खुलासा करने में विफल होने से संबंधित है। इस मामले में अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर छह महीने के निलंबन से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक लग सकता है। हालांकि, उनके पास जवाब देने के लिए 31 मार्च तक का समय है।

गौरतलब है कि अकमल को 20 फरवरी को अंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था और 17 मार्च को आरोप का नोटिस जारी किया गया था। अब उनके पास लिखित में जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है।

उमर अकमल ने पाकिस्तान की की तरफ से 16 टेस्ट मैच, 121 वन-डे और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में 1003, वन-डे में 3194 और टी-20 में 1690 रन बनाए हैं। काफी समय से वह क्रिकेटे से दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed