{"_id":"5c449524bdec22736f4a704d","slug":"pcb-chairman-ehsan-mani-to-probe-pakistan-poor-test-performance-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका से मिली करारी हार से निराश पीसीबी चीफ, बोले- खराब प्रदर्शन की होगी जांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका से मिली करारी हार से निराश पीसीबी चीफ, बोले- खराब प्रदर्शन की होगी जांच
Mon, 21 Jan 2019 08:24 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
एहसान मनी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीनों टेस्ट मैच गंवाने पड़े थे और मनि ने कहा कि हाल के परिणाम निराशाजनक है और क्रिकेट प्रशंसक भी टेस्ट प्रदर्शन से निराश हैं।
विज्ञापन
मनि ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा, 'टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे निसंदेह सभी निराश है। हम इसकी जांच करेंगे और कारणों का पता लगाएंगे।'
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलने से पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से यूएई में टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी थी। इनपुट-भाषा
