{"_id":"65e5eeca12fbd0250108b810","slug":"pcb-can-reinstate-haris-rauf-s-central-contract-big-update-comes-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haris Rauf: हारिस रऊफ के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को बहाल कर सकता है पीसीबी, आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Haris Rauf: हारिस रऊफ के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को बहाल कर सकता है पीसीबी, आया बड़ा अपडेट
Mon, 04 Mar 2024 09:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 04 Mar 2024 09:24 PM IST
सार
पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लेने के बाद हारिस रऊफ को पीसीबी की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। 15 फरवरी को बोर्ड ने उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड अपना फैसला पलट सकता है।
विज्ञापन
हारिस रऊफ-पीसीबी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जल्द फैसला ले सकता है। उनके केंद्रीय अनुबंध को बहाल किया जा सकता है। रिपोर्ट् के मुताबिक, बोर्ड की कानूनी टीम इसकी समीक्षा कर रही है।
दरअसल, पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लेने के बाद हारिस रऊफ को पीसीबी की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। 15 फरवरी को बोर्ड ने उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिया था और घोषणा की थी कि तेज गेंदबाज 30 जून, 2024 तक किसी भी विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी की मांग नहीं करेंगे।
इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने की बोर्ड से अपील की थी। इस पर कानूनी टीम समीक्षा कर रही है। हाल ही में लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने रऊफ के केंद्रीय अनुबंध को रद्द करने के लिए पीसीबी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से दो दिन पहले इस तरह की घोषणा की कोई आवश्यकता नहीं थी।
विज्ञापन
समीन राणा ने पीसीबी के निर्णय पर जताई आपत्ति
इस बीच लाहौर कलंदर्स के मालिक ने बोर्ड के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा, "उस घोषणा का समय पूरी तरह से अनावश्यक था। कोई पाकिस्तान श्रृंखला नहीं आ रही थी, या कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी जिसके कारण पीएसएल से दो दिन पहले घोषणा की गई थी। तर्क जो भी हो, समय वास्तव में खराब था। यह मनोवैज्ञानिक रूप से एक बड़ा झटका था, क्योंकि उनके पूरे जीवन का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के लिए खेलना है।"
राणा ने कहा, "रऊफ हमारे प्रमुख गेंदबाज हैं, शाहीन अफरीदी के बाद हमारे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करना और उनके केंद्रीय अनुबंध को समाप्त करने की घोषणा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करना, मैंने ऐसा कहीं भी नहीं देखा। कर्मचारी को कम से कम आपको कॉल करने, ईमेल करने या संदेश भेजने का अधिकार है। रऊफ के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ और यह दयनीय था। यह वास्तव में खराब प्रबंधन था।"
पीएसएल से बाहर हुए हारिस
हारिस रऊफ पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर हो गए। कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वह मैदान पर गिर गए थे, जिससे उनके कंधे में चोट लग गई थी। अब उन्हें इस चोट से उबरने में पांच-छह हफ्ते लगेंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 30 वर्षीय गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए 66 टी20, 37 वनडे और एक टेस्ट मैच खेला है। टी20 में हारिस ने 90 विकेट, वनडे में 69 और टेस्ट में एक विकेट हासिल किया है।