PBKS vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराया, सिराज ने झटके चार विकेट
{"_id":"644103b6dafb1b675308e515","slug":"pbks-vs-rcb-live-cricket-score-punjab-kings-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2023-27th-match-at-pca-stadium-2023-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराया, सिराज ने झटके चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 20 Apr 2023 07:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:12 PM IST
खास बातें
IPL RCB vs PBKS 2023 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। मोहाली में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 150 रन ही बना सकी और 24 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:03 PM, 20-Apr-2023
आरसीबी ने पंजाब को 24 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। कोहली और प्लेसिस ने 137 रन की साझेदारी की। दोनों के अर्धशतकों के चलते आरसीबी ने चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन ही बना सकी और मैच 24 रन से हार गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा प्रभसिमरन सिंह ने बनाए। वहीं, जीतेश शर्मा ने 41 रन की पारी खेली।पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने दो और अर्शदीप, नाथन एलिस ने एक-एक विकेट लिए। आरसीबी के लिए सिराज ने चार विकेट लेकर कमाल किया। हसरंगा को दो, वेन पार्नेल और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।
इस मैच में जीत के साथ ही आरसीबी की टीम छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, पंजाब की टीम सातवें स्थान पर खिसक गई है। दोनों टीमों के पास छह मैच में छह अंक हैं।
06:58 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का नौवां विकेट गिरा
149 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का नौवां विकेट गिरा है। सिराज ने नाथन एलिस को सटीक यॉर्कर पर बोल्ड किया। एलिस ने दो गेंद में एक रन बनाए। अब जीतेश शर्मा के साथ अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 25 रन की जरूरत है, लेकिन इस टीम का एक ही विकेट बचा हुआ है। जीतेश शर्मा पर अपनी टीम को जीत दिलाने की दारोमदार है।
विज्ञापन
06:55 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का आठवां विकेट गिरा
147 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का आठवां विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने हरप्रीत बराड़ को क्लीन बोल्ड किया है। बराड़ ने 13 गेंद में 13 रन बनाए। अब जीतेश शर्मा और नाथन एलिस क्रीज पर हैं। पंजाब के लिए यह मैच जीतना अब मुश्किल होगा।06:46 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 138/7
जीतेश शर्मा ने तेजी से रन बनाकर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। उन्होंने आठवें विकेट के लिए हरप्रीत बराड़ के साथ बहुत ही उपयोगी साझेदारी की है। 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 138/7 है। आखिरी चार ओवर में जीत के लिए पंजाब को 37 रन की जरूरत है।06:31 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का सातवां विकेट गिरा
106 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का सातवां विकेट गिरा है। शाहरुख खान पांच गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। अब जीतेश शर्मा के साथ हरप्रीत बराड़ क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर सात विकेट पर 114 रन है।06:23 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा
97 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा है। प्रभसिमरन सिंह 30 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। वेन पार्नेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब जीतेश शर्मा के साथ शाहरुख खान क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 103 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी
76 रन के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान सैम करन 12 गेंद में 10 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें रन आउट किया। अब प्रभसिमरन सिंह के साथ जीतेश शर्मा क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर पांच विकेट पर रन है।05:58 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का स्कोर 50 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान सैम करन और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं। दोनों को बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना होगा। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 56 रन है।05:53 PM, 20-Apr-2023
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा
43 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिर चुका है। हरप्रीत भाटिया नौ गेंद में 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह के साथ गलतफहमी के चलते उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। अब प्रभसिमरन के साथ कप्तान सैम करन क्रीज पर हैं। इस मैच में पंजाब की टीम काफी पिछड़ चुकी है और यहां से जीत हासिल करना इस टीम के लिए मुश्किल होगा। पावरप्ले खत्म होने के बाद पंजाब का स्कोर 49/4 है।05:42 PM, 20-Apr-2023