{"_id":"683dbb15507e1a819f0a1bf0","slug":"pbks-vs-rcb-ipl-2025-final-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे सॉल्ट और टिम डेविड या आरसीबी को लगेगा झटका? पंजाब को चहल से आस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RCB Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे सॉल्ट और टिम डेविड या आरसीबी को लगेगा झटका? पंजाब को चहल से आस
Tue, 03 Jun 2025 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Jun 2025 04:54 PM IST
सार
PBKS vs RCB Playing 11 Today, IPL Final 2025: फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके फाइनल में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन किया था और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
रजत पाटीदार-श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें लंबे समय बाद फाइनल में पहुंची हैं और अब तक कभी खिताब नहीं जीत सकी हैं। आरसीबी और पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और इन दोनों टीमों की कोशिश खिताब का सूखा समाप्त करने की होगी। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली पर रहेंगी निगाहें
फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके फाइनल में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं और यह उनका चौथा फाइनल मुकाबला होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं। कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस साल भी आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे।

टिम डेविड खेलेंगे?
इस वर्ष कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जिन पर सबका ध्यान केंद्रित रहा है, बल्कि उन्होंने चुपचाप आरसीबी को मजबूत करने का काम किया है। फिल साल्ट ने भारतीय सुपरस्टार का अच्छा साथ देकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि मयंक अग्रवाल, कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा बल्लेबाजी क्रम के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। टिम डेविड चोटिल होने के कारण आरसीबी के पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए इसलिए यह देखना बाकी है कि वह इस मुकाबले के लिए फिट हैं या नहीं। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ मिलकर डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: IPL Final: अभी बनाया फाइनल मैच देखने का प्लान! यहां जानें टिकटों की स्थिति से लेकर फ्लाइट के बारे में सबकुछ

हेजलवुड-भुवनेश्वर के होने से गेंदबाजी मजबूत
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार का फॉर्म में होना राहत की खबर रही है। जोश हेजलवुड (21 विकेट) ने आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभी चौथे स्थान पर है। आरसीबी ने अपनी पिछली समस्याओं को पीछे छोड़कर इस बार शुरू से लेकर अंत तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पहले क्वालिफायर में पंजाब को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उनकी टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

श्रेयस को फिर दिखाना होगा दम
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन किया था और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अंक तालिका के दूसरे हाफ में लगातार शीर्ष पर रहने वाली पंजाब किंग्स ने कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में महत्वपूर्ण प्रगति की है। अय्यर (603 रन) के नेतृत्व में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बना था। इस तरह से लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचना एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी क्षमताओं के बारे में बहुत कुछ कहता है जो इस प्रारूप में किसी भी अन्य की तरह ही अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से संगठित करता है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अय्यर टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में तीन अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स तीसरी टीम है।

चहल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, प्रियांश आर्य और शशांक सिंह के रूप में अय्यर का साथ देने के लिए पंजाब किंग्स के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, जिससे वह अपनी स्थिति को मजबूती से बनाए रख सकते हैं और विपक्षी खेमे पर आक्रामक हमले भी कर सकते हैं। मार्को यानसन के बिना पंजाब की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखी, लेकिन बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर मुंबई इंडियंस को पूरी पारी में रोके रखने से पता चलता है कि उसका आक्रमण बहुत कमजोर नहीं है। युजवेंद्र चहल अब भी हाथ की चोट से जूझ रहे हैं और दूसरे क्वालीफायर में वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, लेकिन पंजाब को उनसे अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB Final: आईपीएल फाइनल रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें प्लेइंग कंडीशन के बारे में सबकुछ

आरसीबी बनाम पंजाब
- फोटो : ANI
आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
आरसीबी: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।