फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Final RCB vs PBKS tickets availability status flights available and fare Ahmedabad

IPL Final: अभी बनाया फाइनल मैच देखने का प्लान! यहां जानें टिकटों की स्थिति से लेकर फ्लाइट के बारे में सबकुछ

Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

इस खिताबी मैच के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में गजब का उत्साह है और लोग अलग-अलग शहरों से अहमदाबाद पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Final RCB vs PBKS tickets availability status flights available and fare Ahmedabad
आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में गजब का उत्साह है और लोग अलग-अलग शहरों से अहमदाबाद पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आरसीबी और पंजाब ने अब तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और दोनों टीमें खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेंगी। 
विज्ञापन

आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन
आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। पंजाब की तरह ही आरसीबी ने भी अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में यह तय है कि आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी की टीम इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन तीनों बार उसे हार मिली है। पंजाब को 2014 में फाइनल में केकेआर ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मिल सकेगी टिकट?
आईपीएल 2025 का फाइनल पहले कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम पर खेला जाना था, लेकिन बाद में इसे अहमदाबाद में शिफ्ट किया गया था। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम पर दर्शकों की क्षमता 132000 है। यह वही स्टेडियम है जहां 2023 में वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। ऐसा पहली बार नहीं है जब आईपीएल का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में हो रहा है। इससे पहले भी इस स्टेडियम पर फाइनल मैच खेला जा चुका है। 2023 सीजन का फाइनल अहमदाबाद में ही हुआ था।

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB Final: आईपीएल फाइनल रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें प्लेइंग कंडीशन के बारे में सबकुछ
विज्ञापन

आईपीएल फाइनल के लिए टिकटों की बिक्री कुछ समय पहले शुरू हुई थी, लेकिन प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि टिकट की सेल अभी भी लाइव है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम के 11 ब्लॉक में टिकट अभी भी उपलब्ध है और प्रशंसक बिना कोई देरी किए अभी टिकट खरीद सकते हैं। जिन प्रशंसकों को फाइनल मैच देखने की चाह स्टेडियम में बैठकर देखने की है वे डिसट्रिक्ट बाय जोमेटो के जरिये टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, वेब साइट के जरिये कई लोग टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए टिकट मिलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

फ्लाइट की टिकटों में इजाफा
अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट की टिकटों में इजाफा देखने मिल रहा है। दिल्ली से अहमदाबाद के लिए तीन जून को कम ही सीधी फ्लाइट उपलब्ध हैं। हालांकि, शाम को 4:20 बजे एक फ्लाइट उपलब्ध है जो शाम को 6:00 बजे अहमदाबाद पहुंचाएगी। हालांकि, इसका किराया 26000 से अधिक है। वहीं, बंगलूरू से अहमदाबाद की फ्लाइट टिकटों का किराया 10000 से शुरू है। ऐसे ही चंडीगढ़ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइटों के किराए में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed