फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs MI Dream11 Prediction 2023: Punjab vs Mumbai Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hind

PBKS vs MI Playing 11: मुंबई और पंजाब की नजरें लगातार दूसरी जीत पर, कप्तान रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की आस

Wed, 03 May 2023 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 May 2023 05:04 PM IST
सार

PBKS vs MI Playing 11 Prediction Today Match : दोनों टीमें इस सीजन में एक बार भिड़ चुकी हैं। उस मैच में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले मैच में धवन नहीं खेले था। आज के मैच में वह खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
PBKS vs MI Dream11 Prediction 2023: Punjab vs Mumbai Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hind
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

शिखर धवन की अगुआई वाली पंजाब किंग्स और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की नजरें आईपीएल के मैच में बुधवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर रहेगी। इस मैच को जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई को अंक तालिका में फायदा होगा और हारने पर टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


पिछले सत्र में मुंबई अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी। टीम को कप्तान रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी जिन्होंने पिछली दो पारियों से निराश किया है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ तीन और गुजरात के खिलाफ दो रन बनाए थे।
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने घर में मुंबई ने 213 रन के लक्ष्य को तीन गेंद शेष रहते हासिल किया था और इससे टीम का मनोबल बढ़ा था। टिम डेविड ने 14 गेंद में नाबाद 45 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया था। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (55) और कैमरन ग्रीन (44) ने भी उपयोगी पारियां खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब ने पिछले मैच में चेन्नई को उसके घर में हराया था। चेन्नई ने पंजाब को 201 रन का लक्ष्य दिया था और टीम के बल्लेबाजों ने इसे हासिल कर लिया था। प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 24 गेंद में 42 रन बनाए थे। दोनों टीमें इस सीजन में एक बार भिड़ चुकी हैं। उस मैच में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की थी।

अब तक आईपीएल में दोनों टीमें 15-15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से मुंबई और पंजाब ने 15-15 मैच जीते हैं। 2018 के बाद से दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। मुंबई और पंजाब दोनों ने पांच-पांच मुकाबले जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।


मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed