फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Paul Harris drags Virat Kohli into latest controversy between Kagiso Rabada and Steve Smith

'मैदान पर विराट कोहली की जोकर जैसी हरकत देख शांत रहती है ICC'

Thu, 15 Mar 2018 02:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Paul Harris drags Virat Kohli into latest controversy between Kagiso Rabada and Steve Smith
विरा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पॉल हैरिस ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया है। कागिसो रबाडा और स्टीव स्मिथ के आपसी विवाद के बीच कप्तान विराट कोहली का नाम घसीटते हुए पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'द. अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली जब मैदान पर जोकर जैसी हरकतें कर रहे थे, तब आईसीसी सोयी हुई थी क्या?'

विज्ञापन

Paul Harris drags Virat Kohli into latest controversy between Kagiso Rabada and Steve Smith
कागिसो रबाडा

गौरतलब है कि सोमवार को आईसीसी ने द. अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया था। उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-2 के तहत दोषी माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Paul Harris drags Virat Kohli into latest controversy between Kagiso Rabada and Steve Smith
Paul Harris

रबाडा ने कांगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट करने के बाद बेहद आक्रामक अंदाज में मैदान पर जश्न मनाया था। रबाडा पर बैन लगाए जाने के बाद 37 टेस्ट मैच खेलने वाले पॉल हैरिस ने कहा, 'टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हालिया दौर पर कई बार आक्रामक रुख अख्तियार किया था, लेकिन इसके लिए आईसीसी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

Paul Harris drags Virat Kohli into latest controversy between Kagiso Rabada and Steve Smith
कागिसो रबाडा

पॉल हैरिस ने आगे बोलते हुए कहा, 'शायद आईसीसी को रबाडा या दक्षिण अफ्रीका की टीम से कोई निजी बैर है।'

Paul Harris drags Virat Kohli into latest controversy between Kagiso Rabada and Steve Smith
David Warner

वहीं द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की चीजें सामने आई हैं। इससे पहले भी डेविड वॉर्नर और द. अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed