फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   paul collingwood announces retirement from first class cricket

पॉल कॉलिंगवुड ने क्रिकेट को कहा अलविदा, इंग्लैंड को दिलाया था विश्व विजेता का ताज

Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
paul collingwood announces retirement from first class cricket
पॉल कॉलिंगवुड

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और डरहम के ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड ने घोषणा की है कि वह सत्र की समाप्ति के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेंगे। 1996 में प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 42 वर्षीय कॉलिंगवुड ने अब तक करीब 17,000 रन बनाए हैं, जिसमें इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट के 4259 रन शामिल हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक 197 वन-डे मैच खेलने वाले कॉलिंगवुड ने अपने नेतृत्व में टीम को 2010 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 चैंपियन बनाया था। पता हो कि इंग्लैंड का यह एकमात्र प्रमुख खिताब है। कॉलिंगवुड ने 2001 में पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे करियर की शुरुआत की थी। दो साल के बाद उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। 
विज्ञापन


तीन बार एशेज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 197 वन-डे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 22 साल पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पर्दापण किया था। वह काउंटी में डरहम के लिए खेलते हैं। 42 वर्षीय कोलिंगवुड ने कहा, 'काफी सोच विचार के बाद मैंने सत्र के अंत में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं जानता था कि यह दिन तो आयेगा ही, लेकिन इसके बावजूद यह आसान नहीं था। हालांकि यह भावनात्मक फैसला है, लेकिन मैं जानता हूं कि इसके लिए समय सही है और मैं इस बात से खुश हूं कि मैंने इस खेल को अपना सबकुछ दिया है।' 


डरहम के चेयरमैन इयान बॉथम ने कहा, 'पॉल कॉलिंगवुड क्रिकेट के महान आलराउंडर में से एक है और उनका इतने साल तक घरेलू काउंटी डरहम के लिए खेलना सम्मान की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed