फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pathum Nissanka, Chamari Athapaththu Named Sri Lanka Cricketers of the Year

SLC Awards: श्रीलंका क्रिकेट अवॉर्ड्स में पथुम निसांका-चामरी अटापट्टू का दबदबा, कई पुरस्कार किए अपने नाम

Fri, 07 Aug 2026 08:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

पथुम निसांका और चामरी अटापट्टू को 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में श्रीलंका क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। एसएलसी अवॉर्ड्स में दोनों ने कई अन्य प्रमुख सम्मान भी अपने नाम किए, जबकि चार दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Pathum Nissanka, Chamari Athapaththu Named Sri Lanka Cricketers of the Year
पथुम निसांका-चामरी अटापट्टू - फोटो : IANS

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कार समारोह में पथुम निसांका और चामरी अटापट्टू ने पुरुष और महिला वर्ग में क्रमश: क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। दोनों खिलाड़ियों को 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह में टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रीलंका क्रिकेट में लंबे समय तक योगदान देने वाली चार हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


निसांका के लिए शानदार रहा साल 2025
पथुम निसांका ने 2025 में तीनों प्रारूपों में कुल 1414 रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 40.40 रहा। उन्होंने पांच टेस्ट पारियों में 388 रन, 12 वनडे में 401 रन और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 625 रन बनाए। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 149.16 रहा। निसांका को टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेस्ट बैटर का पुरस्कार भी मिला। वहीं चरित असलंका को 494 रन बनाने के लिए बेस्ट वनडे बैटर चुना गया।
विज्ञापन


गेंदबाजी में दुष्मंथा चमीरा को 14 टी20 मैचों में 22 विकेट लेने के लिए बेस्ट टी20आई बॉलर, जबकि असिथा फर्नांडो को 23 विकेट के प्रदर्शन के लिए बेस्ट वनडे बॉलर का पुरस्कार मिला। प्रबाथ जयसूर्या को बेस्ट टेस्ट बॉलर, धनंजय डी सिल्वा को बेस्ट टेस्ट ऑलराउंडर, दासुन शनाका को बेस्ट टी20आई ऑलराउंडर और वानिंदु हसरंगा को बेस्ट वनडे ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चामरी ने कई पुरस्कार किए अपने नाम
महिला वर्ग में कप्तान चामरी अटापट्टू ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए कई प्रमुख पुरस्कार जीते। उन्हें महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ-साथ बेस्ट टी20आई बैटर और बेस्ट वनडे बॉलर का पुरस्कार भी मिला। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 190 रन बनाए और वनडे में 13 विकेट हासिल किए। चामरी को दोनों सफेद गेंद प्रारूपों में बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार भी दिया गया। हर्षिता समरविक्रमा 441 रन के साथ बेस्ट वनडे बैटर बनीं, जबकि कविशा दिलहारी को आठ विकेट लेने के लिए बेस्ट टी20 अंतरराष्ट्रीय बॉलर चुना गया।

उभरते खिलाड़ियों और दिग्गजों का सम्मान
पुरुष वर्ग में कमिल मिशारा को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर और महिला वर्ग में इमेशा दुलानी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। अनुभवी अंपायर रविंद्र कोट्टाहाच्ची को अंपायर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

समारोह में श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में अहम योगदान देने वाली चार हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। टेस्ट क्रिकेट से पहले श्रीलंका की कप्तानी करने वाले माइकल टिसेरा और अनुर तेनकून के अलावा अनुभवी खेल पत्रकार रीमस फर्नांडो और चर्चित प्रसारणकर्ता केलुम श्रीमल को खेल में उनके लंबे योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed