{"_id":"659bf4ccdc9965b2d50deb47","slug":"pat-cummins-taijul-islam-glenn-phillips-shortlisted-for-player-of-the-month-award-for-2023-december-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC POTM: पैट कमिंस समेत तीन खिलाड़ी हुए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट, इनमें एक भी भारतीय नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC POTM: पैट कमिंस समेत तीन खिलाड़ी हुए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट, इनमें एक भी भारतीय नहीं
Mon, 08 Jan 2024 06:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:42 PM IST
सार
कमिंस के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं। उन्होंने नंवबर में अपनी टीम को वनडे विश्व कप में जीत दिलाई थी। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर-जनवरी में टेस्ट सीरीज जीत ली। इस दौरान उन्होंने कप्तान के रूप में टीम को प्रेरित किया।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दिसंबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम को टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत दिलाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का नाम इसमें शामिल है। उनके अलावा न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम को भी नामांकित किया गया है। एक भी भारतीय खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।
कमिंस के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं। उन्होंने नंवबर में अपनी टीम को वनडे विश्व कप में जीत दिलाई थी। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर-जनवरी में टेस्ट सीरीज जीत ली। इस दौरान उन्होंने कप्तान के रूप में टीम को प्रेरित किया। पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। इसके बाद मेलबर्न में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 317 रन का बचाव किया था।
मेलबर्न में कमिंस ने लिए थे 10 विकेट
पाकिस्तान ने एक समय दो विकेट पर 110 रन बना लिए थे। इसके बादग कमिंस गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान शान मसूद को आउट कर दिया। उन्होंने पारी में कुल पांच विकेट लिए और पाकिस्तान की टीम को दूसरी पारी में 237 रन पर समेट दिया। कमिंस ने मैच की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए। उनके टेस्ट में 250 विकेट भी पूरे हो गए। मेलबर्न में जीत के बाद उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था।

तैजुल इस्लाम
- फोटो : सोशल मीडिया
तैजुल इस्माल का ऐसा रहा प्रदर्शन
बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम को भी इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर ने छह विकेट लेकर बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड पर 150 रन से जीत दिलाई। सीरीज में हार के बावजूद ताइजुल एक हीरो बनकर उभरे। उन्होंने 15 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान मिला।

ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलिप्स ने टेस्ट में किया कमाल
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल के लिए जाने जाने वाले न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी असाधारण हरफनमौला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट में हार के बावजूद उनका पांच विकेट और 42 रन का योगदान उल्लेखनीय था। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 87 रन और नाबाद 40 रन की पारी खेलकर अपनी दृढ़ता का प्रदर्शन किया, जिससे न्यूजीलैंड को वापसी में मदद मिली। उन्हें दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया।