फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   parvez rasool is a cricket player, not a terrorist

आतंकी होने की तोहमत झेल चुका है ये भारतीय क्रिकेटर

Sat, 06 Jul 2013 09:40 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
parvez rasool is a cricket player, not a terrorist

कभी आतंकवादी होने की तोहमत झेलने वाले घाटी के युवा क्रिकेटर परवेज रसूल अब टीम इंडिया में तिरंगा झंडा बुलंद करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी के छोटे से कस्बे बिजबेहाड़ा के इस खिलाड़ी को जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।

यह वही परवेज रसूल हैं, जिन्हें 2009 में बंगलूरू स्टेडियम में संदिग्ध आतंकी समझकर गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जांच के बाद वह पूरी तरह पाक साफ निकले।

इस बारे में रसूल बताते हैं कि वे वर्ष 2009 में सीके नायडू अंडर 22 टूर्नामेंट में खेलने के लिए वहां गए थे और टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम स्थित कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन कांप्लेक्स में ठहरी थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ क्रिकेटरों के बैग में विस्फोटक हैं। पुलिस ने रसूल और एक अन्य क्रिकेटर से पूछताछ की, लेकिन वह बेदाग साबित हुए थे।

उस समय जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताया था। उमर ने कहा था कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठने वाले हैं।

उन्होंने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में मुद्दे को उठाया था और इस तरह के मामले में खास एहतियात बरतने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed