{"_id":"5eab033f8ebc3e90850176bf","slug":"part-of-umar-akmal-s-ban-could-be-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लगा था पाक क्रिकेटर उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध, अब मिल सकती है छूट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले लगा था पाक क्रिकेटर उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध, अब मिल सकती है छूट
Fri, 01 May 2020 06:38 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 01 May 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
उमर अकमल
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड का अनुशासनात्मक पैनल उमर अकमल को लेकर जब जल्द ही अपना विस्तृत फैसला सुनाएगा तो उनके प्रतिबंध का कुछ हिस्सा निलंबित हो सकता है।
विज्ञापन
पीसीबी ने उमर पर भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। सोमवार को लाहौर में पैनल की एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मिरान चोहान ने यह फैसला सुनाया था। उमर स्वयं सुनवाई के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘लोग तीन साल के प्रतिबंध को लेकर सीधे नतीजों पर पहुंच गए, लेकिन अभी विस्तृत फैसला नहीं आया है। उमर पर तीन साल का प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन इसमें दो साल या ऐसा ही कुछ निलंबित प्रतिबंध शामिल हो सकता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है क्योंकि उमर पर भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जिन नियमों के तहत आरोप तय किए उसे देखते हुए जज तीन साल के प्रतिबंध के अधिकतर हिस्से को निलंबित रख सकते हैं।