फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Paris Olympics 2024: BCCI Secretary Jay Shah said bcci will give financial assistance of so many crores to IOA

Paris Olympics 2024: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की बड़ी घोषणा, बोर्ड आईओए को देगा इतने करोड़ रुपये की वित्तीय मदद

Sun, 21 Jul 2024 07:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने आईओए को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: BCCI Secretary Jay Shah said bcci will give financial assistance of so many crores to IOA
जय शाह - फोटो : Social Media

विस्तार

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब सात दिन का समय शेष बचा है। भारत ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन


शाह का ट्वीट
बीसीसीआई सचिव ने बताया कि बोर्ड आईओए को 8.5 करोड़ की वित्तीय सहायता देगा। उन्होंने लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा। हम अभियान के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं। हमारे पूरे दल को, हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। भारत को गौरवान्वित करें! जय हिंद!"
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने दिया बीसीसीआई को धन्यवाद
बीसीसीआई के इस कदम की केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सराहना की। उन्होंने लिखा, "मैं पेरिस ओलंपिक 2024 में हमारे भारतीय दल के लिए उनके मजबूत समर्थन के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं। हमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट पर गर्व है। वे उज्ज्वल रूप से चमकें! पूरा देश हमारे एथलीटों का उत्साहवर्धन कर रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed