एक दिन पहले हटा था नेपाल क्रिकेट से प्रतिबंध, अब कप्तान पारस खड़का ने अपने पद से दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड़का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की घोषणा पारस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट के जरिए की। नेपाल क्रिकेट टीम पर से प्रतिबंध हटे अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि पारस ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया।
पारस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि नेपाल क्रिकेट का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। मैं नई समिति को नेपाल क्रिकेट, खिलाड़ियों और स्टेक होल्डर्स को आगे ले जाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैंने इसके बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पद से त्यागपत्र देने का फैसला किया है।'
Great to know that the suspension of Nepal cricket has been lifted and would like to wish the new committee to work for the betterment of Nepal cricket,players and its stake holders.
विज्ञापन विज्ञापन
I have hereby decided to resign from my post as the captain of Nepal cricket team.
Jai Nepal !! pic.twitter.com/YuRBZkR7bU — Paras Khadka (@paras77) October 15, 2019
बता दें कि पारस 2009 में नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे। नेपाल क्रिकटे में उनका अहम योगदान रहा है। 31 साल के पारस के नाम कुछ खास रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उनके नेतृत्व में नेपाल ने यूएई के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज भी जीती थी। वह नेपाल की तरफ से वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। उनकी कप्तानी में नेपाल 2018 में विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा लिया।
पारस सिंगापुर के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में शानदार शतक लगाया था। इस शतक के बाद पारस टी-20 क्रिकेट में चेज करते हुए कप्तान के तौर पर शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे। खड़का ने छह वन-डे, 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वन-डे में उनके नाम 235 (एक शतक, और एक अर्धशतक) और टी-20 में उन्होंने 706 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने एक शानदार शतक (106*) लगाया है।
बता दें कि 2016 में आइसीसी ने नेपाल क्रिकेट की मान्यता रद कर दी थी। आइसीसी ने ये कदम क्रिकेट में बढ़ते सरकारी हस्तक्षेप की वजह से उठाया था। मगर एक दिन पहले ही यानी सोमवार को आइसीसी ने नेपाल क्रिकेट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था।