{"_id":"5defb0fd8ebc3e87ae37daed","slug":"pakvsl-match-preview-after-decade-of-terrorist-attack-test-cricket-will-be-played-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के दस साल बाद पाक घर में खेलेगा पहला टेस्ट, श्रीलंकाई टीम के साथ पहला मुकाबला आज से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आतंकी हमले के दस साल बाद पाक घर में खेलेगा पहला टेस्ट, श्रीलंकाई टीम के साथ पहला मुकाबला आज से
Wed, 11 Dec 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 11 Dec 2019 08:16 AM IST
सार
- दस साल पहले हमले का शिकार हुई श्रीलंकाई टीम के साथ पहला मुकाबला आज से
- पाकिस्तान की मौजूदा टीम में से किसी खिलाड़ी ने अपने देश में नहीं खेला है टेस्ट क्रिकेट
विज्ञापन
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस साल पहले पाकिस्तानी सरजमीं पर आतंकवादी हमला झेल चुकी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम बुधवार से यहां पहला टेस्ट खेलेगी। यह पिछले दस वर्षों में पाक में पहला टेस्ट मैच होगा जो यहां टेस्ट क्रिकेट की बहाली की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पाकिस्तान की मौजूदा टीम में से किसी खिलाड़ी ने अपने देश में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंकाई टीम के वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान पहुंचे।’ श्रीलंका की टीम भारी सुरक्षा के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी में और दूसरा कराची में खेलेगी। वर्ष 2009 में लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के बाहर श्रीलंकाई टीम की बसों के काफिले पर आतंकवादी हमले में आठ लोग मारे गए थे और सात खिलाड़ी और अधिकारी घायल हो गए थे। पिछले दस साल में अंतरराष्ट्रीय टीमें सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान आने से कतराती रही हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने उसके बाद से अपने घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले हैं। चार साल पहले जिंबाब्वे ने पाकिस्तान आकर टी-20 मैच खेले थे। श्रीलंकाई टीम ने सितंबर और अक्तूबर में यहां छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज खेली।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दोनों टीमों के लिए यह दूसरी सीरीज है। यह पाकिस्तान के कोच मिस्बाह उल हक और श्रीलंका के मिकी आर्थर के बीच भी मुकाबला होगा। आर्थर अगस्त तक पाकिस्तान के कोच थे जिन्हें हटाकर मिस्बाह को जिम्मेदारी सौंपी गई।