{"_id":"6363ea41f989983150021b41","slug":"pakistani-players-do-not-know-the-rules-of-cricket-nawaz-trolled-for-not-taking-review-against-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं पता क्रिकेट के नियम, रिव्यू न लेने पर ट्रोल हुए नवाज, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं पता क्रिकेट के नियम, रिव्यू न लेने पर ट्रोल हुए नवाज, जानें पूरा मामला
Thu, 03 Nov 2022 09:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 03 Nov 2022 09:50 PM IST
सार
नवाज को लगा कि अंपायर ने उन्हें रन आउट करार दिया है और वह चुपचाप पवेलियन लौट गए, जबकि आईसीसी के नियम के अनुसार अंपायर के निर्णय देने के बाद गेंद डेड हो जाती है।
विज्ञापन
नवाज के विकेट का रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ने दूसरी जीत हासिल कर ली है। अपने चौथे मैच में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया और सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान का स्कोर 185 रन तक पहुंचा दिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर 69 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश आ गई।
बारिश रुकी तो दक्षिण अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य था। अफ्रीकी टीम इसके जवाब में नौ विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी और पाकिस्तान ने मैच 33 रन से जीत लिया। हालांकि, पाकिस्तान की जीत के बावजूद पाकिस्तानी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। खासकर नवाज को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें आईसीसी के नियम ही नहीं पता हैं।

— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) November 3, 2022
क्या है मामला?
पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर में तबरेज शम्सी की गेंद पर नवाज ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैर से टकराई। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू की अपील करने लगे और नवाज रन भागने लगे। अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने उन्हें रन आउट भी कर दिया। यह देख नवाज चुप चाप पवेलियन लौट गए, लेकिन इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, आईसीसी के नियमों के अनुसार नवाज आउट नहीं थे।
क्या हैं आईसीसी के नियम?
आईसीसी के नियम के अनुसार अंपायर के निर्णय देने के बाद हर गेंद डेड हो जाती है और उस पर कोई रन नहीं बन सकता या कोई विकेट भी नहीं गिर सकता। नवाज के मामले में भी ऐसा ही हुआ। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। गेंद यहीं पर डेड हो चुकी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने नवाज को रन आउट कर दिया, लेकिन नियमों के अनुसार नवाज रन आउट नहीं हो सकते थे।
T20 WC: पाकिस्तान की जीत से रोचक हुए सेमीफाइनल के समीकरण, अब बारिश हुई तो दक्षिण अफ्रीका को होगी मुश्किल
ऐसे में यदि नवाज रिव्यू लेते तो गेंद उनके बल्ले पर लगी थी और वह एलबीडब्ल्यू आउट नहीं होते। वहीं, नियमों के अनुसार गेंद डेड होने के बाद उन्हें रन आउट नहीं किया जा सकता था और वह खेलते रहते। नवाज को आईसीसी के नियम की जानकारी नहीं थी। इसी वजह से वह आउट हो गए और अब सोशल मीडिया पर उनका मजाक बन रहा है।
पाकिस्तान को हो सकता था बड़ा नुकसान
नवाज के आउट होने के बाद शादाब खान क्रीज पर आए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 20 गेंद में अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने इफ्तिखार के साथ 82 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान का स्कोर 177 रन तक पहुंचा दिया और नवाज का विकेट गिरने से पाकिस्तान को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। अगर शादाब भी जल्दी आउट हो जाते और पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना पाता तो यह मैच हारकर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती थी।