फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Player acuused virat Kohli of Fake Fielding, Know what this rule is in icc book

Fake Fielding: विराट पर लगे 'फेक फील्डिंग' के आरोप, जानें क्या है इसकी वजह, इस पर क्या हैं आईसीसी के नियम?

Thu, 03 Nov 2022 08:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 08:38 PM IST
सार

बांग्लादेश के नुरुल हसन का कहना है कि विराट कोहली ने टी20 विश्व कप मैच के दौरान फेक फील्डिंग की थी। हालांकि, अंपायरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और भारत या कोहली के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। 
 

विज्ञापन
Bangladesh Player acuused virat Kohli of Fake Fielding, Know what this rule is in icc book
विराट कोहली के वायरल विडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम तीन मैच जीत चुकी है। इसके साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान हो गई है। अब टीम इंडिया को अपने आखिरी लीग मैच में जिम्बाब्वे को हराना है और सीधे सेमीफाइनल में जगह बनानी है। यह मैच हारने पर भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इस स्थिति में भारत को दुआ करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी मैच हार जाए या बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को करीबी अंतर से हरा दे। 
विज्ञापन


भारत ने अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराया। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम एक समय पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन बारिश के बाद मैच पलट गया और भारत ने यह रोमांचक मुकाबला पांच रन से जीत लिया। इस मैच के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने भारत पर बेईमानी के आरोप लगाते हुए कहा कि मैच के दौरान विराट कोहली ने फेक फील्डिंग की थी, लेकिन अंपायरों ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। 
विज्ञापन

T20 WC: पाकिस्तान की जीत से रोचक हुए सेमीफाइनल के समीकरण, अब बारिश हुई तो दक्षिण अफ्रीका को होगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
बांग्लादेश की पारी के सातवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर लिटन दास ने डीप पॉइंट पर शॉट खेला। अर्शदीप सिंह ने गेंद पकड़ी और थ्रो किया। इस बीच बल्लेबाज दूसरे रन के लिए भाग चुके थे। विराट पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। जब गेंद उनके पास से गई तो उन्होंने नॉन स्ट्राइकर की तरफ थ्रो करने की एक्टिंग की। हालांकि, गेंद उनके पास थी ही नहीं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। 

क्या है फेक फील्डिंग?
जब कोई फील्डर जानबूझकर बल्लेबाजों का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है और उनके रन भागने या गेंद को खेलने में परेशानी खड़ी करता है तो इसे फेक फील्डिंग कहा जाता है। आईसीसी ने नियम 41.5 में इसका जिक्र है। फेक फील्डिंग करने पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच रन दे दिए जाते हैं। साथ ही जिस गेंद पर फेक फील्डिंग हुई है, उसमें बने रन भी बल्लेबाजी टीम को मिलते हैं। इसके साथ ही उस गेंद को डेड घोषित कर दिया जाता है। बल्लेबाजों को यह तय करने की छूट भी मिलती है कि अगली गेंद का सामना कौन करेगा। 

Imran Khan Firing: बाबर आजम ने इमरान खान पर हमले की निंदा की, लिखा- अल्लाह कप्तान को सुरक्षित रखें

क्या हैं आईसीसी के नियम?
आईसीसी के नियम के अनुसार मैदान में खड़े अंपायरों को यह करना होता है कि किसी फील्डर ने फेक फील्डिंग की है या नहीं। अगर अंपायर किसी खिलाड़ी को फेक फील्डिंग का दोषी पाते हैं तो वह उस गेंद को डेड घोषित कर देते हैं और दूसरे अंपायर को इस बारे में जानकारी देते हैं। 

आईसीसी ने फेक फील्डिंग का नियम साल 2017 में लाया था। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें फेक फील्डिंग का दोषी पाया गया था। उन्होंने घरेलू मैच में एक गेंद पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन गेंद उनसे रुकी नहीं। इसके बावजूद उन्होंने थ्रो करने का इशारा किया और उनकी टीम पर पेनल्टी लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed