{"_id":"571c82d64f1c1b97388b4679","slug":"pakistani-players-blame-on-waqar-younis","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वकार युनूस के रवैये से पाक टीम में असंतोष फैला'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'वकार युनूस के रवैये से पाक टीम में असंतोष फैला'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम से बाहर ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने राष्ट्रीय टीम के निवर्तमान कोच वकार यूनुस पर पाकिस्तान क्रिकेट को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। अपने पूर्व कप्तान और साथी खिलाड़ी पर आरोप लगाते हुए रज्जाक ने कहा कि दूसरों को दोष देने और नाकामी के बहाने तलाशने की बजाय वकार को समझना चाहिए कि पाकिस्तान क्रिकेट के पतन के लिए वह दोषी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसमें कोई छिपी हुई बात नहीं है और मैंने खुद देखा है कि वकार कभी टीम में सीनियर खिलाड़ियों को नहीं चाहता था और ना ही उनकी इज्जत की।
उन्होंने आगे कहा, वकार ने कभी खिलाड़ियों के साथ समान बर्ताव नहीं किया, जिससे टीम में असंतोष पैदा हुआ। वह खिलाड़ियों में असुरक्षा पैदा करने के लिए दोषी है। वह उनमें आत्मविश्वास पैदा नहीं कर सका।
विज्ञापन
वकार की पसंद नापसंद से टीम में असंतुलन पैदा हुआ। पाकिस्तान यदि वनडे क्रिकेट में सबसे नीचे खिसक गया है तो कौन जिम्मेदार है। वही लोग जो पिछले छह साल से खेल रहे हैं तो वे बोर्ड को क्या सलाह देंगे।
विज्ञापन