फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani fast bowler Shaheen Afridi will marry daughter of Shaheen Afridi aqsa in february

Shaheen Afridi Wedding: शाहिद अफरीदी के दामाद बनेंगे शाहीन, फरवरी में अक्सा के साथ करेंगे निकाह

Tue, 20 Dec 2022 08:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 08:44 PM IST
सार

शाहीन अफरीदी और अक्सा का निकाह पहले ही तय हो चुका था और इसकी तारीख का भी एलान कर दिया है। अक्सा के पिता शाहिद ने खुद निकाह की तारीख बताई है। 
 

विज्ञापन
Pakistani fast bowler Shaheen Afridi will marry daughter of Shaheen Afridi aqsa in february
शाहीन अफरीदी और अक्सा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अगले साल फरवरी के महीने में निकाह करने वाले हैं। शाहीन का निकाह पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा के साथ हो रहा है। शाहीन और अक्सा के निकाह की खबरें पहले ही आ रही थीं और शाहिद अफरीदी ने इस निकाह की तारीख का एलान भी कर दिया है। शाहिद ने बताया है कि अक्सा और शाहीन तीन फरवरी को एक दूसरे के हो जाएंगे। शादी के बाद रिसेप्शन भी रखा जाएगा, लेकिन अब तक इसकी तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


शाहिद ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में यह खुलासा किया है। शाहीन अफरीदी और अक्सा की शादी दो साल पहले ही तय हो गई थी और अब इसकी तारीख का भी खुलासा हो चुका है। 22 साल के शाहीन निकाह के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होंगे। वह इस साल अधिकतर समय चोट से जूझते रहे हैं। पीएसएल में वह लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हैं और इस लीग के जरिए वह फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना चाहेंगे। 2018 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने के बाद शाहीन अब टीम के सबसे अहम गेंदबाज बन चुके हैं। 
विज्ञापन


शाहीन अफरीदी के अलावा पाकिस्तान के एक और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। हारिस 26 दिसंबर को अपनी सहपाठी के साथ इस्लाबाद में निकाह कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद अफरीदी ने पिछले साल बताया था कि शाहीन और अक्सा की सगाई हो चुकी है। उन्होंने कहा था "शाहीन के परिवार ने मेरी बेटी के लिए मेरे परिवार से संपर्क किया था। दोनों परिवार संपर्क में हैं, जोड़ियां तो जन्नत में बनती हैं। अगर अल्लाह ने चाहा तो यह जोड़ी भी बनेगी। मेरी दुआएं शाहीन के साथ मैदान के अंदर और बाहर उसकी लगातार सफलता के लिए हैं।" इसके बाद शाहीन अफरीदी ने भी शाहिद का शुक्रिया अदा किया था और आभार जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed