फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुआ कोरोना वायरस, अब तक चार क्रिकेटर हो चुके महामारी के शिकार

Sun, 24 May 2020 04:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Pakistani cricketer Taufeeq Umar found corona positive
तौफीर उमर - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें अपने घर में ही क्वारंटीन किया गया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर जफर सरफराज के बाद वह कोरोना से संक्रमित होने वाले दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। बदकिस्मती से सरफराज कोविड-19 के खिलाफ जंग नहीं जीत पाए और पिछले माह उनका इंतकाल हो गया। इससे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड) और सोलो एन्क्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Pakistani cricketer Taufeeq Umar found corona positive
तौफीक उमर - फोटो : ट्विटर

38 वर्षीय तौफीक उमर ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन उनके 'लक्षण बिलकुल भी गंभीर नहीं हैं। कल रात थोड़ा बीमार महसूस करने के बाद मैंने रात को ही परीक्षण करवाया जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।'

Pakistani cricketer Taufeeq Umar found corona positive
तौफीक उमर - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बतौर ओपनर खेलने वाले तौफीक उमर पार्ट टाइम विकेटकीपर भी थे। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2004 और 2005 में हुई ऐतिहासिक सीरीज में भी वह खेले थे। 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही डेब्यू शतक जड़कर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani cricketer Taufeeq Umar found corona positive
तौफीक उमर - फोटो : ट्विटर

उमर ने पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैचों में क्रमशः 2963 और 504 रन बनाए है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच (टेस्ट) 2014 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। आखिरी वन-डे मैच आयरलैंड के खिलाफ साल 2011 में खेला था। तौफीक खासकर टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अहम योगदान देने में सफल रहे. बता दें कि तौफीक को पाकिस्तान के टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed