{"_id":"56e65b624f1c1b4f4a8b4629","slug":"pakistani-cricketer-said-he-weant-to-become-like-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक क्रिकेटर बोला, धोनी जैसा खेलना चाहता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक क्रिकेटर बोला, धोनी जैसा खेलना चाहता हूं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी एक दिन पहले पाक के टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा था कि उन्हें पाक से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है। साथ ही
विज्ञापन
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के पति और पाक टीम मेम्बर शोएब मलिक ने भी कहा कि भारत उनका दूसरा प्यार है। अबकी बार पाक के एक अन्य सदस्य का बयान आया है, उसने कहा है कि वह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा खेलना चाहता है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज शरफराज अहमद का कहना है कि वह भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के फैन हैं और उनके जैसा खेलना चाहते हैं। शरफराज ने भारत के खिलाफ 19 मार्च को होने वाले हाईवोल्टेज मैच के बारे में भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत और पाक मैच हमेशा ही रोमांचक होता है। खासकर अगर वर्ल्ड कप की बात हो तो यह मैच तो रोमांच की सारे हदें पार कर देता है। मैच के लिए दोनों टीमों पर दबाव होगा।
विज्ञापन
28 साल के इस युवा क्रिकेटर का मानना है कि टी-20 मैच में शुरुआती 6 ओवर बेहद अहम होते हैं, यहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी
जिसने भी पकड़ बना ली वह मैच आसानी से जीत सकता है।