{"_id":"60992c278ebc3e8d5621e1e1","slug":"pakistan-wins-test-match-against-zimbabwe-by-one-innings-and-147-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी मात: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से रौंदा, सीरीज में किया सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करारी मात: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से रौंदा, सीरीज में किया सूपड़ा साफ
Mon, 10 May 2021 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 May 2021 06:20 PM IST
सार
पाकिस्तान ने हरारे में खेले गए दूसरे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में सोमवार (10 मई) को जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने हरारे में खेले गए दूसरे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में सोमवार (10 मई) को जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान को चौथे दिन जीत के लिए केवल एक विकेट की जरूरत थी। शाहीन शाह अफरीदी ने दिन के पांचवें ओवर में ही ल्यूक जोंगवे (37) को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर जीत की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
बता दें कि जिम्बाब्वे ने सुबह अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 220 रन से आगे बढ़ाई और केवल 11 रन जोड़कर पूरी टीम 231 रन पर आउट हो गई। अफरीदी ने 52 रन देकर पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में उनके अलावा नौमान अली ने 86 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
हसन अली ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। जिम्बाब्वे पहली पारी में केवल 132 रन बना पाया था और उसे फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा था। पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज आबिद अली के नाबाद 215 और अजहर अली के 126 रन की मदद से अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 510 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। पाकिस्तान ने इसी मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 116 रन से जीता था।
विज्ञापन