फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan will host South Africa in their opening series of the World Test Championship 2025-27

PCB: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ WTC के नए चक्र की शुरुआत करेगा पाकिस्तान, लाहौर भी करेगा टेस्ट मैच की मेजबानी

Sun, 07 Sep 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Sep 2025 03:36 PM IST
सार

तीन साल से अधिक समय के बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को टेस्ट मैच की मेजबानी सौंपी गई है। दक्षिण अफ्रीका ने इस साल जून में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र का खिताब अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
Pakistan will host South Africa in their opening series of the World Test Championship 2025-27
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से करेगा। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगले महीने सीरीज खेली जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि तीन साल से अधिक समय के बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को टेस्ट मैच की मेजबानी सौंपी गई है। दक्षिण अफ्रीका ने इस साल जून में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र का खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन


मार्च 2022 के बाद पहली बार लाहौरा में होगा टेस्ट मैच
पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले डब्ल्यूटीसी चक्र में अच्छा नहीं रहा था। पाकिस्तान 14 टेस्ट मैच में से नौ मैच हारकर डब्ल्यूटीसी तालिका में सबसे नीचे रहा जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-2 की हार भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की सभी प्रारूप की सीरीज 12 अक्तूबर को गद्दाफी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच के साथ शुरू होगी। यह मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद लाहौर में पहला टेस्ट मैच होगा। रावलपिंडी 20 अक्तूबर से दूसरे टेस्ट मैच और 28 अक्तूबर को तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करेगा। बाकी दो टी20 मुकाबले 31 अक्तूबर और एक नवंबर को लाहौर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


तीन वनडे मैच चार से आठ नवंबर तक फैसलाबाद में खेले जाएंगे और इस दौरान इकबाल स्टेडियम 17 साल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन करेगा। मई में फैसलाबाद में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टी20 मैच होने वाले थे लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण वे मैच रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान और श्रीलंका की त्रिकोणीय टी20 सीरीज  में मेंजबानी करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान नवंबर में अपनी पहली टी20 त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करेगा जिसमें अफगानिस्तान और श्रीलंका भी हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने रविवार को बयान में कहा, 'हम पाकिस्तान की पहली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका और अफगानिस्तान की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। यह प्रतियोगिता ना केवल अगले साल के आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए बेहतरीन मौका देगी बल्कि प्रशंसकों को अलग-अलग जगहों पर रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिलेगा।'

तीनों टीम एक-दूसरे से दो बार खेलेंगी जिसके बाद शीर्ष दो टीम 29 नवंबर को लाहौर में फाइनल खेलेंगी। त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर को रावलपिंडी में होगी जब पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होगा। रावलपिंडी के लाहौर में भी सीरीज के मुकाबले होंगे। अफगानिस्तान पहली बार पाकिस्तान में टी20 मैच खेलेगा।

त्रिकोणीय टी20 सीरीज का कार्यक्रम

17 नवंबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, रावलपिंडी
18 नवंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, रावलपिंडी
22 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर
23 नवंबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, लाहौर
25 नवंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, लाहौर
27 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर
29 नवंबर: फाइनल, लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed