फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan whitewash Sri Lanka by 2-0 in Test series, on top with World Test Championship points table

Points Table: पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से सफाया किया, WTC अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज

Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
सार

श्रीलंका के लिए अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नोमन अली ने दूसरी पारी में 70 रन देकर सात विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Pakistan whitewash Sri Lanka by 2-0 in Test series, on top with World Test Championship points table
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैन ऑफ द मैच अब्दुल्ला शफीक (201) और मैन ऑफ द सीरीज आगा सलमान (221 रन और तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की मदद से पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में पारी और 222 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट शृंखला में उसका 2-0 से सफाया कर दिया।
विज्ञापन


श्रीलंका पहली पारी में 166 रनों पर ढेर हो गया था जिसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 576 रन बनाकर अपनी घोषित कर दी थी और 410 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया और पूरी टीम 188 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका के लिए अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नोमन अली ने दूसरी पारी में 70 रन देकर सात विकेट चटकाए।
विज्ञापन

WTC की अंक तालिका का मौजूदा हाल
दरअसल, पाकिस्तान 2023-25 चक्र की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से की। डब्ल्यूटीसी में एक टेस्ट जीतने वाली टीम को 12 अंक दिए जाते हैं। वहीं, मैच टाई होने पर छह और ड्रॉ होने पर चार अंक दिए जाते हैं। पाकिस्तान ने सीरीज के दोनों मैच जीते। ऐसे में उसके 24 अंक हैं, जबकि पॉइंट पर्सेंटेज 100 है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट जीता और उसे 12 अंक मिले थे। साथ ही पॉइंट पर्सेंटेज 100 था। ऐसे में टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई थी। 

टीम इंडिया अगर दूसरा टेस्ट जीत जाती तो उसे और 12 अंक मिलते और कुल 24 अंक और 100 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ शीर्ष पर काबिज रहती। हालांकि, दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत को वेस्टइंडीज से चार-चार अंक बांटने पड़े। ऐसे में दो टेस्ट के बाद टीम इंडिया के एक जीत और एक हार के साथ 16 अंक हैं, जबकि पॉइंट पर्सेंटेज घटकर 66.67 हो गया है। अंक तालिका में पॉइंट पर्सेंटेज को महत्व दिया जाता है। इसी से टीमें WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं।


 

एशेज में भी अंक को लेकर दिलचस्प टक्कर
ऑस्ट्रेलिया 26 अंक और 54.17 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ तीसरे और इंग्लैंड 14 अंक और 29.17 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ चौथे स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने WTC के 2023-25 चक्र में चार-चार टेस्ट खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें से दो टेस्ट जीते हैं, एक में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। वहीं, इंग्लैंड ने एक मैच जीता है, दो में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। पांचवां टेस्ट जारी है।

वेस्टइंडीज के दो टेस्ट में एक हार और एक ड्रॉ के साथ चार अंक और 16.67 पॉइंट पर्सेंटेज हैं। श्रीलंका के दो टेस्ट में दो हार के साथ कोई अंक नहीं हैं। पॉइंट पर्सेंटेज निकालने का तरीका यह है कि एक टेस्ट जीतने के बाद टीम को जितने अंक मिलते हैं, उसे कुल कितने पॉइंट्स के लिए खेले गए से डिवाइड करना होता है। यानी भारत के मौजूदा अंक 16 हैं और अगर टीम दोनों मैच जीत जाती तो कुल 24 अंक मिलते। ऐसे में 16 को 24 से डिवाइड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed