{"_id":"57eb759b4f1c1b653b575936","slug":"pakistan-white-washed-world-champion-west-indies-in-t20-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए कप्तान के साथ पाकिस्तान ने किया वर्ल्ड चैंपियन का सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नए कप्तान के साथ पाकिस्तान ने किया वर्ल्ड चैंपियन का सूपड़ा साफ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को सूपड़ा साफ कर दिया है। पाकिस्तान ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीतकर अपने नाम कर ली। सीरीज के पिछले दो मैचों की तरह यह मुकाबला भी लो स्कोरिंग रहा।
आबूधाबी में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। बेहद कसी हुई पाक गेंदबाजी के आगे कैरेबियाई के विस्फोटक बल्लेबाज भी रन नहीं बना सके जिस कारण बड़ा स्कोर नहीं खड़ा हो सका। वेस्टइंडीज के लिए मार्लोन सैमुअल्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वर्ल्ड चैंपियन टीम अपनी पारी में सिर्फ 1 छक्का और 6 चौके जड़ सकी।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी कंजूसी दिखाई। किसी भी गेंदबाज ने 6 से ज्यादा की औसत से रन नहीं दिए। पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम 3 और मोहम्मद नवाज ने 1 विकेट लिया। फिरकी गेंदबाज इमाद ने पूरी सीरीज में काफी किफायती गेंदबाजी की है।

तो नए कप्तान ने बदल दी पाकिस्तान की किस्मत!
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : getty
महज 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मंजिल तक पहुंचने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने नाबाद 43 और बाबर आजम ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली। दोनों ने 68 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज 40 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।
वेस्टइंडीज के लिए केस्रिक विलियम्स ने ही दोनों विकेट लिए। कप्तान कार्लोस ब्राथेवट और सुनील नारायण भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को नहीं रोक सके। इमाद वसीम को मैच और सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच दिया गया। सरफराज अहमद के कप्तान बनने के बाद पाकिस्तान टी-20 में लगातार जीत का चौका लगा चुका है।