फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan vs west indies crowd saves the time as sound system failed during national anthem

VIDEO: बीच में ही राष्ट्रगान रुकने से पाकिस्तानियों की हुई किरकिरी, देखिए फिर क्या हुआ

Mon, 02 Apr 2018 03:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
pakistan vs west indies crowd saves the time as sound system failed during national anthem
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान के कराची में 9 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई। कराची के नेशनल स्टेडियम में रविवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। मेजबान टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विंडीज को 143 रन के विशाल अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

विज्ञापन


9 साल के बाद कराची में क्रिकेट की वापसी से फैंस के बीच खासा उत्साह था। उनकी उत्सुकता चरम पर नजर आ रही थी। तभी दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए बीच मैदान पर पहुंचे। पाकिस्तान का राष्ट्रगान शुरू हुआ और स्टेडियम में मौजूद इस पल को कैमरे में कैद करने लगे। कई लोगों को राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो बनाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


अचानक ही कुछ ऐसा हुआ कि स्टेडियम में चिंता की लहर फेल गई। दरअसल, राष्ट्रगान अचानक ही बीच में रुक गया और ऐसा लगा कि उसका ऑडियो सिस्टम फेल हो गया है। आवाज नहीं आती देख लोग एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की किरकिरी होती दिखना शुरू हुई। फिर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मामला संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



पब्लिक ने तुरंत मोर्चा संभाला और राष्ट्रगान के बचे हुए भाग को गाने लगे और उसे पूरा किया। इस तकनीकी खराबी को लेकर स्टेडियम मैनेजमेंट की खूब किरकिरी हुई। हालांकि, पाकिस्तानियों ने समझदारी दिखाई और बिना कोई बखेड़ा खड़ा किए राष्ट्रगान को पूरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed