फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs srilanka, 3rd Day of second Day

खराब रोशनी ने तीसरे दिन पाक को श्रीलंका पर बढ़त लेने से रोका

Sat, 27 Jun 2015 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Jun 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
Pakistan vs srilanka, 3rd Day of second Day

पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 177 रनों से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में सधी शुरुआत की जिस कारण खेल का चौथा दिन उसके लिए बेहद खास हो गया है।

विज्ञापन


3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजहर अली (64) और युनूस खान (23) खेल रहे थे। दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन


खराब रोशनी के कारण समय से पहले ही दिन का खेल खत्म किए जाने के समय पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान अभी भी श्रीलंका से 6 रन पीछे हैं।

मेहमान पाकिस्तान की टीम पहली पारी में महज 138 रन बनाकर आउट हो गई थी। पूर्व कप्तान युनूस खान के करियर के सौंवें टेस्ट मैच में पाक की बल्लेबाजी पहली पारी में बेहद खराब रही थी और उसके 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। श्रीलंका की ओर से थारिंडू कौशल ने 5 विकेट निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मेजबान टीम ने अपनी पारी शुरू की लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद फिरकी गेंदबाज यासिर शाह के 6 विकेट के कमाल के आगे श्रीलंका भी बड़ा स्कोर नहीं कर सका और पूरी टीम 315 रन बनाकर आउट हो गई। तीसरे दिन के शुरुआत में श्रीलंका की अंतिम जोड़ी 11 रन जोड़कर आउट हो गई।


इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की लेकिन उसे जल्द ही तगड़ा झटका लगा जब ओपनर मोहम्मद हफीज महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटके के बाद अहमद शहजाद ने अजहर अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। शहजाद 69 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed