{"_id":"5cee7f17bdec2207571f6380","slug":"pakistan-to-host-asia-cup-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप 2020 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, भारत के खेलने पर संशय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप 2020 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, भारत के खेलने पर संशय
Wed, 29 May 2019 06:16 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 29 May 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
पाकिस्तान को 2020 में एशिया कप की मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा सकता है क्योंकि अगर वह अपने देश में इसे आयोजित करता है तो राजनीतिक तनाव के चलते भारत की हिस्सेदारी पर संशय बना रहेगा।
विज्ञापन
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने मंगलवार को सिंगापुर में अपनी बैठक में इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी। श्रीलंका की टीम बस पर 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद से यूएई पाकिस्तान का घरेलू स्थल बन गया है। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में विश्व टी-20 से पहले सितंबर में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान के साथ राजनीतिक तनाव के कारण भारत ने पिछले एशिया कप की मेजबानी यूएई में की थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान ने सिंगापुर में एसीसी बैठक में दलों को बताया कि वे एशिया कप की मेजबानी घरेलू स्थल पर करेंगे लेकिन स्थल पर अंतिम फैसला एसीसी के अन्य सदस्यों से सलाह-मश्विरे के बाद और पाकिस्तान में उस समय की सुरक्षा और राजनीतिक हालात को देखते हुए किया जाएगा। अगर पाक में एशिया कप आयोजित करने के लिए परिस्थितियां ठीक नहीं होती हैं तो पीसीबी तटस्थ स्थल पर इसका आयोजन करेगा।’
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘पाक में खेलने का फैसला पूरी तरह से सरकार लेगी। बोर्ड पूरी तरह से केंद्र के फैसले का अनुकरण करेगा। हमारा मानना है कि जैसे हमने पिछले साल यूएई में इसकी मेजबानी की थी, पाकिस्तान को भी तटस्थ स्थल पर इसका आयोजन करना चाहिए।’