फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Test team coach Jason Gillespie invite Olympic Gold Medallist Arshad Nadeem to the team dressing room

PCB: गिलेस्पी ने स्वर्ण पदक विजेता अरशद को दिया पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में आने का न्योता, जानें क्या कहा

Wed, 14 Aug 2024 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

अरशद ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट बने थे। उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए 92.97 मीटर का थ्रो किया था और स्वर्ण जीतने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
Pakistan Test team coach Jason Gillespie invite Olympic Gold Medallist Arshad Nadeem to the team dressing room
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा कि उन्हें पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में आने का न्योता देने पर खुशी होगी। अरशद ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट बने थे। उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए 92.97 मीटर का थ्रो किया था और स्वर्ण जीतने में सफल रहे थे। अरशद ने इसके साथ ही पाकिस्तान का ओलंपिक में पदक जीतने का 32 वर्षों का सूखा समाप्त किया था।
विज्ञापन

गिलेप्सी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पॉडकास्ट में कहा, 'हमें अरशद नदीम को ड्रेसिंग रूप में बुलाने में अच्छा लगेगा। उनका ड्रेसिंग रूम में आना और स्वर्ण पदक साझा करना टीम को बूस्ट देगा, विशेषकर तब जब ओलंपिक अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। यह अच्छा पल होगा और मैं उन्हें खुले तौर पर हमारे ड्रेसिंग रूम में आने का न्योता देता हूं।' पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच का मानना है कि अरशद का टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलना उनके आत्मविश्वास के लिए अच्छा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या अरशद के प्रदर्शन से पाकिस्तानी टीम पर आएगा दबाव?
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद से पूछा गया कि क्या अरशद का प्रदर्शन टीम के लिए प्रेरणा बनने से ज्यादा दबाव पैदा करेगा? इस पर मसूद ने कहा, मैं इसे दबाव के तौर पर नहीं देख रहा हूं, बल्कि यह एक सम्मान है। हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गौरवान्वित होना चाहिए। अरशद की सफलता ने हमें प्रेरित किया है कि हम भी अपने देश के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

लंबे समय से पाकिस्तान को आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार
पाकिस्तान ने 2017 के बाद से अब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। टीम ने 2017 में फाइनल में भारत को हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। पाकिस्तान का पिछले साल वनडे विश्व कप और इस साल टी20 विश्व कप में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम नॉकआउट चरण तक पहुंचने में विफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed