पाक कप्तान मिसबाह की मुसीबत बढ़ी, लैंडक्रूजर कार हुई जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले वह अपनी व्यथा घरेलु मैदानों में एक टेस्ट मैच के लिए तरस हुए बयां कर चुके है। इस बार उनकी कार लैंडक्रूजर जब्त कर ली गई है।
दरअसल, पाक कप्तान मिस्बाह की लैंडक्रूजर गाड़ी फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एंड टैक्सेशन (एफबीआर) अधिकारियों ने टैक्स नहीं चुकाने के कारण जब्त कर ली।
एफबीआर अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मिस्बाह की लैंडकूजर गाड़ी जब्त कर ली क्योंकि उनके रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी कस्टम ड्यूटी और टैक्स नहीं चुकाए गए थे।
वर्ल्ड कप के साथ ही मिसबाह की किस्मत रुठी
वर्ल्ड कप 2015 के साथ ही पाक के कप्तान मिसबाह के सितारे गर्दिश में चल रहे है। टूर्नामेंट के दौरान बेहद खराब प्रदर्शन के चलते पाक टीम टॉप 4 में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
इतना ही नहीं अपनी प्रतिद्ंदी टीम भारत के खिलाफ हार मिलने के बाद मिसबाह को पाकिस्तान में काफी लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा था। आखिरकार दबाव में आकर उन्होंने वनडे से संन्यास की घोषणा की। हालांकि संन्यास का ऐलान वह टूर्नामेंट से पहले ही कर चुके थे।
टेस्ट में कप्तानी लिए मिसबाह को एक या दो नहीं 5 साल से ऊपर हो चुके है। 2008 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए हमले के बाद किसी भी देश ने पाक में टेस्ट या वनडे खेलने का जोखिम नहीं उठाया। इस बार जिम्बाब्वे आई लेकिन वनडे और टी-20 खेलकर चली गई। मिसबाह को अब भी उम्मीद है कि रिटायरमेंट से पहले वह अपने घर में टेस्ट मैच जरुर खेल पाएंगे।