फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Team leave for India clash in Dubai without injured Fakhar Zaman, Imam Ul Haq Champions Trophy 2025

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए फखर जमां? महामुकाबले के लिए उनके बिना दुबई रवाना हुई पाकिस्तान टीम

Thu, 20 Feb 2025 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Feb 2025 03:27 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की पारी में फील्डिंग करते समय फखर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वह पारी के अधिकांश समय मैदान से दूर रहे थे।

विज्ञापन
Pakistan Team leave for India clash in Dubai without injured Fakhar Zaman, Imam Ul Haq Champions Trophy 2025
फखर के बिना पाकिस्तान टीम दुबई रवाना हुई है - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के लिए सलामी बल्लेबाज फखर जमां के बिना दुबई के लिए रवाना हो चुकी है। फखर को 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ उद्घाटन मैच के दौरान चोट लग गई थी। फखर का चोटिल होना बड़ा झटका है, क्योंकि सैम अयूब पहले ही चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं। फखर ने काफी समय बाद पाकिस्तान टीम में वापसी की थी, लेकिन चोट की वजह से एक मैच के बाद ही उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

फखर की मांसपेशियों में खिंचाव
न्यूजीलैंड की पारी में फील्डिंग करते समय फखर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वह पारी के अधिकांश समय मैदान से दूर रहे थे। 34 वर्षीय फखर को मुकाबले के दौरान पहले ओवर में सीमा रेखा तक गेंद का पीछा करते समय चोट लग गई थी। वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी की शुरुआत करने में सक्षम नहीं थे। इसकी वजह से पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को सऊद शकील को स्टॉप-गैप ओपनर के रूप में भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा। फखर ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन अपनी पारी के दौरान वह संघर्ष करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया
पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच में 60 रनों से हार गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) फखर जमां को लेकर कुछ घोषणा करेगी। फखर ने भारत में 2023 विश्व कप में खेलने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम में वापसी की थी। इस सलामी बल्लेबाज को घुटने की समस्या का लंबा इतिहास रहा है। अगर फखर अनफिट होते हैं तो पाकिस्तान सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को टीम में शामिल कर सकता है।
विज्ञापन

विल यंग और टॉम लाथम ने जड़े शतक
पहले मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लाथम के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड न पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। यंग ने 113 गेंद में 107 रन बनाए, जबकि लैथम 118 रन पर नाबाद रहे जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने कराची में खेले गए मैच में 39 गेंद में 61 रन बनाए।

बाबर और रिजवान रहे फ्लॉप
पाकिस्तान के शीर्षक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम ( 90 गेंद में 64 रन ), मोहम्मद रिजवान (14 गेंद में तीन रन ) और सउद शकील (19 गेंद में छह रन) प्रभावित नहीं कर सके। मेजबान टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर आउट हो गई। दो सप्ताह से कम समय में न्यूजीलैंड की पाकिस्तान पर यह तीसरी जीत है। कीवियों ने हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान को दो बार हराया था। भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए राहत की एकमात्र बात निचले क्रम पर खुशदिल शाह की बल्लेबाजी रही जिन्होंने 49 गेंद में 69 रन बनाए। इसके अलावा उपकप्तान सलमान आगा ने भी 28 गेंद में 42 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed