फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Team: After Babar Azam resignation, Shaheen Afridi appointed T20, Shan Masood appointed Test captain

Pakistan Team: बाबर आजम के इस्तीफे के बाद शाहीन अफरीदी बने टी20 कप्तान, इस खिलाड़ी को दी गई टेस्ट की कप्तानी

Wed, 15 Nov 2023 09:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Nov 2023 09:07 PM IST
सार

शाहीन शाह अफरीदी को टी20 की कप्तानी और शान मसूद को टेस्ट की कप्तानी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Pakistan Team: After Babar Azam resignation, Shaheen Afridi appointed T20, Shan Masood appointed Test captain
शाहीन और शान मसूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल जारी है। बाबर आजम के तीनों प्रारूप में कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद शाहीन शाह अफरीदी को टी20 की कप्तानी और शान मसूद को टेस्ट की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, वनडे टीम के कप्तान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पाकिस्तान को अगला वनडे मैच 2024 में नवंबर के महीने में खेलना है। इसमें अभी एक साल का समय है। इसी वजह से वनडे का कप्तान नहीं चुना गया है। 
विज्ञापन


वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि बाबर आजम को कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है। तभी से कप्तान के रूप में शाहीन अफरीदी का नाम सामने आ रहा था। शाहीन इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। उन्होंने इससे पहले पीएसएल में लाहौर कलंदर्स टीम की कप्तानी की है और अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया है। ऐसे में उन्हें टी20 का कप्तान बनाना सही फैसला माना जा रहा है। मोहम्मद रिजवान भी कप्तानी की रेस में शामिल थे, लेकिन उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान शान मसूद का नाम पहले से चर्चा में नहीं था, लेकिन उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। 34 साल के मसूद बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और पाकिस्तान के लिए 30 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 28 के औसत से 1597 रन बनाए हैं। अब तक टेस्ट टीम में उनकी जगह भी पक्की नहीं थी, लेकिन उन्हें अचानक से टीम की कमान सौंप दी गई है। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर उनकी अगुआई में पाकिस्तान की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति हमेशा से हावी रही है। ऐसे में शाहीन अफरीदी के कप्तान बनने के बाद टीम में कई अन्य बदलाव भी हो सकते हैं। पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ और चयन समिति में बदलाव होना तय है। कोचिंग स्टाफ को एनसीए भेज दिया गया है और जल्द ही नए कोच का एलान किया जाएगा। वहीं, नई चयन समिति का एलान भी जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed