{"_id":"5e1341e2-4aa0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-still-awaiting-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को अभी भी टिकटों का इंतजार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक को अभी भी टिकटों का इंतजार
कराची/एजेंसी
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को भारत में होने वाली टी-20 सीरीज के टिकट अभी नहीं मिले है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 3000 टिकट उपलब्ध कराने थे। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए दोनों मुल्कों के लोग काफी उत्साहित है। लेकिन कई बार अपील करने के बावजूद भी अब तक टिकटें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
सूत्र ने इस बात की भी जानकारी दी कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग ने पहले ही साफ् कर दिया है कि सीरीज का हिस्सा बनने वाले दर्शकों के लिए विशेष वीजा तभी जारी किया जाएगा। इसके अलावा टिकट उपलब्ध न होने के कारण पीसीबी और ट्रैवल एजेंटों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीसीसीआई से टिकटें नहीं मिलने के कारण वीजा संबंधी प्रक्रिया भी पूरी नहीं की जा सकती है। गौरतलब है कि भारत-पाक सीरीज के लिए शनिवार तक पाकिस्तानी टीम भारत पहुंच जाएगी। दोनों टीमों के दो टी 20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।
विज्ञापन