फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan slump to their lowest T20I total vs New Zealand in First match report results and analysis

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुआ पाकिस्तान, कीवी टीम नौ विकेट से जीती

Sun, 16 Mar 2025 10:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Mar 2025 10:16 AM IST
सार

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को 18.4 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट कर दिया जो उसका कीवियों के खिलाफ इस प्रारूप में न्यूनतम स्कोर है। जवाब में कीवी टीम ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Pakistan slump to their lowest T20I total vs New Zealand in First match report results and analysis
जैकब डफी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जारी रहा। न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को 18.4 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट कर दिया जो उसका कीवियों के खिलाफ इस प्रारूप में न्यूनतम स्कोर है। जवाब में कीवी टीम ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता मैच 
क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में तेज गेंदबाज जैकब डफी और काइल जैमिसन की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अबरार अहमद ने हालांकि सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अर्धशतक लगाने से रोका जो 29 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिन एलन और टिम रॉबिंसन ने टीम को जीत दिलाई। एलन 17 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन और रॉबिंसन 15 गेंदों पर एक छक्के के सहारे 18 रन बनाकर नाबाद रहे।  

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित को टेस्ट कप्तान बनाए रखने में बीसीसीआई में नहीं बन पा रही एक राय? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी 
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान ने मोहम्मद हारिस और हसन नवाज के विकेट खाता खोले बिना ही गंवा दिए थे। पाकिस्तान की शुरुआत इतनी खराब रही कि उसने चार विकेट 11 रन के अंदर गंवाए। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। यहां तक कि उसके छह बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सके और दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह ने 30 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं, कप्तान सलमान आघा ने 18 और जहांदाद खान ने 17 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से डफी ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट, जबकि जैमिसन ने चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। इनके अलावा ईश सोढ़ी को दो और जकारी फोक्स को एक विकेट मिला। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'मेरे पसंदीदा छोले भटूरे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं', प्रसारकों पर भड़के कोहली; सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

पाकिस्तान का इस मैच में प्रदर्शन इस कदर खराब रहा कि टीम पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 100 रन से कम पर ऑलआउट हुई। कीवियों के खिलाफ इस प्रारूप में पाकिस्तान का इससे पहले न्यूनतम स्कोर 2016 में 101 रन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed