फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan security personnel deployed for New Zealand Series consumed biryani worth rupees 27 lakh

पाकिस्तान को नुकसान: न्यूजीलैंड टीम की सुरक्षा में तैनात 500 सुरक्षाकर्मी 27 लाख रुपये की बिरयानी खा गए, सीरीज भी रद्द हुई

Thu, 23 Sep 2021 09:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 09:51 PM IST
सार

पाकिस्तानी फैंस ने न्यूजीलैंड पर धोखा देने के आरोप लगाए। यह मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि एक और बड़ा मामला सामने आया है। इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।

विज्ञापन
Pakistan security personnel deployed for New Zealand Series consumed biryani worth rupees 27 lakh
पाकिस्तान टीम को नुकसान हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गई थी। यह एक ऐतिहासिक दौरा था, क्योंकि 12 साल बाद कोई टेस्ट खेलने वाला देश पाकिस्तान दौरे पर गया था। इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 खेले जाने थे। हालांकि, पाकिस्तान के लिए यह दौरा किसी घाटे से कम नहीं रहा। न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। पाकिस्तानी फैंस ने भी न्यूजीलैंड पर धोखा देने के आरोप लगाए। यह मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि एक और बड़ा मामला सामने आया है। इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ
न्यूजीलैंड के फैसले से पाकिस्तान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सुरक्षा में 500 जवान लगाए गए थे। इनके खाने-पीने पर 27 लाख रुपये का बिल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जवानों के लिए दिन में दो बार बिरयानी आती थी। आठ दिनों तक इस बिरयानी खाने का बिल 27 लाख रुपये आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय विभाग ने बिल को पास नहीं किया
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब बिल को पास कराने के लिए पाकिस्तान के वित्तीय विभाग में भेजा गया। विभाग ने इस बिल को पास होने से रोक दिया गया। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पाक मंत्री ने भारत पर लगाया था आरोप
न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने के बाद वहां के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी बौखला गए था। उनका कहना था कि न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को धमकी भरा ईमेल का मूल केंद्र भारत है। फवाद चौधरी ने कहा था कि जो जिस ईमेल से धमकी मिला, उसके वीपीएन को भारत से जेनरेट किया गया था, जबकि इसका लोकेशन सिंगापुर शो हो रहा था।


2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुआ था आतंकी हमला
पाकिस्तान में क्रिकेट टीमों की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय रही है। 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे। इसके बाद सभी टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed