{"_id":"5ca6e6a7bdec2214222a8e40","slug":"pakistan-predicted-squad-release-for-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 23 खिलाड़ियों के दम पर World Cup 2019 जीतने उतर सकता है पाकिस्तान, दो दिग्गज हुए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 23 खिलाड़ियों के दम पर World Cup 2019 जीतने उतर सकता है पाकिस्तान, दो दिग्गज हुए बाहर
Fri, 05 Apr 2019 12:05 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
pakistan cricket team
इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 23 संभावित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की है। हैरानी वाली बात यह है कि इस टीम में वहाब रियाज और उमर अकमल को शामिल नहीं किया गया है। इसकी जानकारी खुद पीसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन
इंजमाम-उल-हक के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमेटी ने कोच मिकी आर्थर से विचार विमर्श करने के बाद इन खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया है। इन सभी खिलाड़ियों को 15 और 16 अप्रैल को लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में फिटनेस टेस्ट देना होगा,इसके बाद 18 अप्रैल को फाइनल टीम का एलान होगा।
विज्ञापन
PCB announces schedule of player fitness tests and squad announcement for @cricketworldcup 2019
विज्ञापन विज्ञापन
Read More 🔽https://t.co/NmgjnwktKR pic.twitter.com/ayo2vUD2o6 — PCB Official (@TheRealPCB) April 4, 2019
गौरतलब है कि इस साल 23 अप्रैल को पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। जहां उसे 5 मई से एकमात्र टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
पाकिस्तान की 23 सदस्यीय टीम
सरफराज अहमद, आबिद अली, आसिफ अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, जुनैद खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज , मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, शोएब मलिक, उस्मान शिनवारी, यासिर शाह