फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan PM Imran Khan's pain on India, said – India controls world cricket on the basis of money

इमरान खान का दर्द: पाकिस्तान के पीएम बोले- भारत के साथ कोई धोखेबाजी नहीं हो सकता, पैसों के बल पर बीसीसीआई करता है कंट्रोल

Mon, 11 Oct 2021 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है। इसलिए वह वर्ल्ड क्रिकेट को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan's pain on India, said – India controls world cricket on the basis of money
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द किए जाने से निराश हैं। इस वजह से दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तरह उन्होंने अपना गुस्सा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर निकाला है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पीएम ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा रद्द किया। क्या ये सभी देश भारत के खिलाफ सीरीज को रद्द करने की हिम्मत कर सकता है? ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है। इसलिए वह वर्ल्ड क्रिकेट को कंट्रोल करता है। 
विज्ञापन

विश्व क्रिकेट पर भारत की हुकूमत
'मिडल ईस्ट आई' को दिए इंटरव्यू में इमरान ने क्रिकेट पर भी बात की। एक सवाल के जवाब में इमरान ने कहा- इस बात में कोई इनकार नहीं कर सकता कि भारत ही वर्ल्ड क्रिकेट को कंट्रोल कर रहा है। पैसा इस समय सबसे अहम है। खिलाड़ियों ही नहीं कई देशों के क्रिकेट बोर्ड को भी भारत से पैसा मिलता है। 

इमरान ने भारत पर लगाया आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से यह पूछा गया था कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का हालिया दौरा रद्द क्यों किया। खान ने माना कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों में गर्मजोशी नहीं है, लेकिन भविष्य में शायद ये बेहतर हो जाएं।

इमरान ने कहा कि भारत के कुछ लोगों ने सिंगापुर का इस्तेमाल किया और गलत खबरें फैलाईं। हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन खुफिया एजेंसी है। हमने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था, लेकिन वे हमारी बातों पर यकीन करने को तैयार ही नहीं थे।

रमीज राजा ने भी कही थी बड़ी बात
इंग्लैंड की महिला और पुरुष टीम को इसी महीने पाकिस्तान दौरे पर आना था। मेन्स टीम को 13 और 14 अक्टूबर को रावलपिंडी में दो टी-20 मैच खेलने थे। महिला टीम को 17,19 और 21 अक्टूबर को वनडे खेलना थे।

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भी भारत को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की 90 फीसदी फंडिंग भारत करता है। इसके बाद आईसीसी हमें पैसा देता है। अगर भारत पैसा देना बंद कर दें तो पीसीबी तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed