फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan players suffering from Viral fever before ODI WC 2023 Match Against Australia

ODI WC 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले मुश्किल में पाकिस्तान, दो खिलाड़ी बीमार; एक की हालत खराब

Tue, 17 Oct 2023 06:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 06:01 PM IST
सार

पाकिस्तान के कई खिलाड़ी वायरल से संक्रमित हुए हैं। हालांकि, अधिकतर खिलाड़ियों की तबीयत अब ठीक हो चुकी है। दो खिलाड़ी अभी भी बीमार हैं। इनमें से एक को तेज बुखार है।
 

विज्ञापन

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम मुश्किल में फंस गई है। भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी की टीम में वायरल बुखार फैल गया है। कई खिलाड़ी इसकी चपेट में आए हैं। हालांकि, अधिकतर खिलाड़ियों की तबीयत अब ठीक हो चुकी है। दो खिलाड़ी अभी भी बीमार हैं। इनमें से एक को तेज बुखार है। पाकिस्तान को अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है और यह इस टीम के लिए बुरी खबर है।
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम वर्तमान में बेंगलूरु में है। 20 अक्तूबर को यह टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के कई खिलाड़ी वायरल संक्रमण की चपेट में आकर अस्वस्थ हो गए हैं। जबकि अधिकांश टीम अप्रभावित है या अब ठीक हो गई है, कम से कम दो खिलाड़ी अभी भी बीमार हैं, और एक अभी भी बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन


कल शाम, पाकिस्तान की टीम बेंगलूरू में टीम डिनर के लिए अपने होटल से निकली थी। टीम को आज (17 अक्तूबर) स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से रात नौ बजे तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास सत्र करना था, जिसका समय अब घटाकर रात आठ बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर अहसान नागी ने बताया, ''पिछले कुछ दिनों में कुछ खिलाड़ियों को बुखार हुआ और उनमें से ज्यादातर इससे पूरी तरह ठीक हो गए हैं। जो लोग ठीक होने के चरण में हैं वे टीम मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं। पाकिस्तान आज शाम छह से आठ बजे तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रेनिंग करेगा।


पाकिस्तान ने हैदराबाद में अपने विश्व कप अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले दो मैच जीते। हालांकि, उन्हें 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम उम्मीद कर रही है कि खिलाड़ियों की रिकवरी जल्द ही पूरी हो जाए और सभी खिलाड़ी फिट हों और 20 अक्तूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हों। वर्तमान में पाकिस्तान तीन मैचों में चार अंकों के साथ विश्व कप अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed