फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan players fined 20 percent of match fee for slow over-rate against South Africa in ODI WC 2023

ODI WC 2023: खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान टीम पर दोहरी मार; आईसीसी ने लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

Sat, 28 Oct 2023 09:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 09:20 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम शुरुआती दो मुकाबलों में जीत के बाद लगातार चार मैच हार चुकी है। इस टीम के सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें भी बेहद कमजोर हैं। अब आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Pakistan players fined 20 percent of match fee for slow over-rate against South Africa in ODI WC 2023
पाकिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में मुश्किलें पाकिस्तान की टीम का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद यह टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने दावा किया कि खिलाड़ियों को पांच महीने से सैलरी नहीं मिली है और पीसीबी चीफ कप्तान बाबर आजम के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। अब आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान की टीम यह मैच एक विकेट से हार गई थी। 
विज्ञापन


आईसीसी ने बताया कि पाकिस्तान की टीम तय समय पर चार ओवर कम कर पाई थी। इस वजह से मैच रेफरी रेफरी रिची रिचर्डसन ने सभी खिलाड़ियों की मैच फीस के 20 फीसदी हिस्सा का जुर्माने लगाया है।
विज्ञापन


आईसीसी की 'खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आचार संहिता' का अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसके अनुसार खिलाड़ियों को उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। पाकिस्तान चार ओवर पीछे था। इस वजह से खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर ने अपराध स्वीकार किया और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने आरोप लगाया। पाकिस्तान अपने छह में से चार मैच हार चुका है और विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। हालांकि, अपने बाकी तीन मैच जीतकर पाकिस्तान किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल खेलना चाहेगा। पाकिस्तान के आगले तीन मैच बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed