{"_id":"61b7114bfdde307e2169fd07","slug":"pakistan-pacer-hasan-ali-got-engaged-in-a-heated-argument-following-the-conclusion-of-the-psl-2022-players-draft","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2022: हसन अली ने खोया आपा, रिपोर्टर के सवाल पूछने पर हुए नाराज, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2022: हसन अली ने खोया आपा, रिपोर्टर के सवाल पूछने पर हुए नाराज, देखें वीडियो
Mon, 13 Dec 2021 02:54 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:54 PM IST
सार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर के सवाल पूछने पर काफी नाराज हो गए। वह पीएसएल 2022 के ड्राफ्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बीते सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें रिटेन किया था।
विज्ञापन
हसन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली रविवार को पाकिस्तान सुपर लीग 2022 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के समापन के बाद एक गरमागरम बहस में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने रिपोर्टर के सवाल के सवाल को लेकर नाराजगी जाहिर की। यह घटना तब हुई जब इस्लामाबाद यूनाइटेड के तेज गेंदबाज हसन अली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने एक पत्रकार को जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बीच-बीच में पत्रकार के सवाल को दरकिनार करते हुए दूसरों से अपने सवाल पूछने के लिए कहा, जिससे संबंधित मीडियाकर्मी भी चिढ़ गए।
विज्ञापन
मैं आपको सवाल करने से रोक सकता हूं
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार के सवाल को नजरंदाज करते हुए हसन अली ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आपको सवाल पूछने ने नहीं रोक सकता, लेकिन मेरे पास आपको सवाल न पूछने का अधिकार है। इसके बाद दोनों की बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने हसन अली को शांत कर कराया। अली को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने प्लैटिनम कैटेगरी के तहत रिटेन किया था। पिछले संस्करण में उनका शानदार प्रदर्शन रहा था और आगामी सत्र में भी वह इसे दोहराना चाहेंगे। पीएसएल का नया सत्र 27 जनवरी से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में छोड़ा था कैचWhat happened to Hassan Ali?! What did @anussaeed1 say to him on Twitter? pic.twitter.com/C6vCFGINv0
विज्ञापन विज्ञापन— Ghumman (@emclub77) December 12, 2021
अक्तूबर नवंबर में खेले गए टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में हसन अली को उस वक्त आलोचना शिकार होना पड़ा जब उन्होंने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा था। हसन ने वेड का कैच शाहीन अफरीदी के गेंद पर छोड़ दिया था। जिसके बाद वेड ने शहीन की तीन गेदों पर तीन छक्के लगाकर मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। इसके बाद पाकिस्तान का दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था। इससे पहले पाकिस्तान इस विश्व कप में अपने सभी मुकाबले जीतने में सफल रहा था।