फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan is safe for cricket tours says jayasuriya

क्रिकेट के लिए सुरक्षित है पाकिस्तानी सरजमीं: जयसूर्या

Thu, 18 Oct 2012 11:44 PM IST
कराची/एजेंसी
कराची/एजेंसी Updated Thu, 18 Oct 2012 11:44 PM IST
विज्ञापन
pakistan is safe for cricket tours says jayasuriya

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने पाकिस्तान में दोबारा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित कराने की वकालत की है। जयसूर्या ने कहा, 'पाकिस्तान अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है, यहां के क्रिकेटप्रमियों को इससे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।' पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए जयसूर्या की अगुवाई में विश्व एकादश यहां पाकिस्तान स्टार एकादश के खिलाफ दो प्रदर्शनी टी20 मैच खेलेगी। इन मैचों के लिए विश्व एकादश की टीम यहां पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से अपनी जमीन पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है और उसके अधिकतर घरेलू मैचों का आयोजन यूएई में हुए हैं।
विज्ञापन


जयसूर्या ने कहा कि दुनिया की टीमों पर निर्भर करता है कि वे पाकिस्तान का दौरा करें या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए सुरक्षित जगह है। विश्व एकादश टीम में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के पूर्व तथा सक्रिय प्रोफेशनल खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान एकादश का नेतृत्व स्टार आलराउंडर शाहिद आफरीदी करेंगे। दोनों प्रदर्शनी मैच 20 और 21 अक्टूबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व एकादश: एल्विन कालीचरण (कोच), सनत जयसूर्या (कप्तान), रिकार्डो पावेल, स्टीवन टेलर, जर्मेन लॉसन, एडम सेनफोर्ड. जस्टिन कैंप, लूट्स बासमैन, आंद्रे नेल, आंद्रे सेमोर, नेंटी हेवर्ड, शपूर जादरान और मोहम्मद शहजाद।


पाकिस्तान एकादश: शाहिद आफरीदी (कप्तान), यूनुस खान, नासिर जमशेद, असद शफीक, शाहजेब हसन, खालिद लतीफ, उमर अकमल, फावद आलम, शोएब मलिक, उमर गुल, मोहम्मद सैमी, वहाब रियाज, सरफराज अहमद, और इमरान नजीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed