फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan imposed one year ban on Mumbai Indians player Corbin Bosch, broke contract with PSL for IPL

PSL: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी पर पाकिस्तान ने लगाया एक साल का प्रतिबंध, IPL के लिए पीएसएल से अनुबंध तोड़ा

Fri, 11 Apr 2025 10:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Apr 2025 10:54 AM IST
सार

बॉश ने कहा, 'मुझे अपने फैसले पर गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के प्रशंसकों और क्रिकेट समुदाय से माफी मांगता हूं।'

विज्ञापन
Pakistan imposed one year ban on Mumbai Indians player Corbin Bosch, broke contract with PSL for IPL
कॉर्बिन बॉश - फोटो : Corbin bosch instagram

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर आईपीएल में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) से अनुबंध समाप्त करने के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बॉश को जनवरी के ड्राफ्ट में पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी ने अपनी टीम में चुना था। इसके बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी लिज़ाद विलियम्स के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर बॉश को अपनी टीम में शामिल कर दिया था।
विज्ञापन

बॉश ने पीएसएल की बजाय आईपीएल में खेलने को प्राथमिकता दी जिसके बाद पीसीबी ने उन पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया था। इस साल आईपीएल और पीएसएल का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है। पीसीबी में गुरुवार को जारी बयान में कहा, 'इस ऑलराउंडर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है और वह अगले साल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए चयन का पात्र नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉश ने कहा, 'मुझे अपने फैसले पर गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के प्रशंसकों और क्रिकेट समुदाय से माफी मांगता हूं। मैं आशा करता हूं कि भविष्य में नए समर्पण और प्रशंसकों के विश्वास के साथ पीएसएल में वापसी करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed