{"_id":"6958f282a74009ad54084182","slug":"pakistan-have-submitted-their-provisional-15-member-squad-for-the-t20-world-cup-to-the-icc-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पाकिस्तान ने आईसीसी को सौंपी टीम की सूची, पर नहीं किया सार्वजनिक; बाबर-अफरीदी को मिली जगह?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पाकिस्तान ने आईसीसी को सौंपी टीम की सूची, पर नहीं किया सार्वजनिक; बाबर-अफरीदी को मिली जगह?
Sat, 03 Jan 2026 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 Jan 2026 04:12 PM IST
सार
पाकिस्तान ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची आईसीसी को सौंप दी है।
विज्ञापन
सलमान आगा
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय संभावित टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दी है, लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान पहले भी ऐसा कर चुका है और एक बार फिर उसने रणनीति के तहत टीम सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन
Trending Videos
सभी टीमों को एक जनवरी तक सौंपनी थी संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए सभी टीमों से एक जनवरी तक अपनी संभावित टीम सौंपने के लिए कहा था और पीसीबी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। सभी टीमों को 31 जनवरी तक अपनी संभावित टीम में बदलाव करने की अनुमति है। उसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए आईसीसी की टूर्नामेंट तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

किन खिलाड़ियों को मिला मौका?
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की संभावित टीम में चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पूर्व कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर शादाब खान भी शामिल हैं। शादाब कंधे की चोट के कारण पिछले साल मई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। शादाब ने पिछले महीने बिग बैश लीग में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और उन्हें सात जनवरी से श्रीलंका में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए अपनी संभावित टीम में जगह दी है। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को संभावित टीम में भी शामिल नहीं किया गया है, जबकि शाहीन का अंतिम चयन घुटने की चोट से उबरने पर निर्भर करेगा। वह पिछले महीने बिग बैश लीग में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। स्पिनर उस्मान तारिक और अबरार अहमद, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज, साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, नसीम शाह, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान अली आगा संभावित टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।